search

बिहार में यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, दो महीने में 90 करोड़ से अधिक का कटा चालान

Chikheang 1 hour(s) ago views 924
  

बिहार में दो माह में चालान में 45 प्रतिशत की वृद्धि। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। यातायात नियमों की अनदेखी पर पिछले दो माह (दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026) में ही 90 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक का चालान काटा गया है। पिछले आठ महीनों की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक चालान काटा गया हैं।

इन दो महीने में 28 करोड़ 60 लाख की राशि (करीब 30 प्रतिशत) जमा हो चुकी है। मुख्य रूप से बिना हेलमेट यात्रा करना, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात संबंधी उल्लंघन पर चालान काटा जा रहा है।

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के सख्ती से अनुपालन, सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और हैंड हेल्ड डिवाइस के प्रभावी उपयोग से यह संभव हुआ है। पिछले साल अप्रैल से नवंबर तक औसत 43 हजार चालान प्रति माह कट रहे थे जिसमें वृद्धि हुई है। दिसंबर 2025 से इस माह फरवरी तक औसत 62 हजार चालान प्रति माह काटे जा रहे हैं।

विभाग ने अप्रैल 2025 से अब तक कुल 4 लाख 97 हजार 131 चालान जारी किए हैं, जिनकी कुल राशि 301 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक है। इसमें से 115 करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा राशि जमा हो चुकी है।
भभुआ जिले में सबसे अधिक 12 करोड़ का चालान कटा

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सबसे अधिक चालान भभुआ जिले में काटे गए हैं। यहां 30 हजार 833 चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 12 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक है। इनमें से 10 करोड़ 18 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है।

इसके अलावा गोपालगंज में आठ करोड़ 34 लाख रुपये से ज्यादा का चालान कटा जिसमें चार करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जमा हुई। गया में सात करोड़ 88 लाख रुपये के चालान के विरुद्ध चार करोड़ 74 लाख रुपये और नवादा में तीन करोड़ 84 लाख रुपये के चालान के विरुद्ध एक करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा का चालान जमा किया जा चुका है।
रियल टाइम चालान के लिए 138 स्थानों पर लगेंगे कैमरे

परिवहन मंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के 138 चिन्हित स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के तहत कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से रियल टाइम में ओवर-स्पीडिंग, रेड लाइट उल्लंघन, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट यात्रा, ट्रिपल राइडिंग, लेन कटिंग, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों का आटोमेटिक डिटेक्शन और ई-चालान जारी हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि चालान जारी करने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है। हमारा फोकस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है, न कि सिर्फ जुर्माना वसूलना।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161259