search

मथुरा के डाक सेवक को अपहरण के बाद हरियाणा में जिंदा जलाया, नहर किनारे मिला अधजला शव

deltin33 2 hour(s) ago views 486
  

रामवीर अगरयाला का फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, मथुरा। डाक सेवक को बंधक बनाकर अपहरण करके ले गए बदमाशों ने हरियाणा में उसकी जिंदा जला कर हत्या कर दी। हरियाणा पुलिस के संपर्क करने पर स्वजन ने अंगूठी और पैर के निशान से डाक सेवक की पहचान की है। मृतक के भाई ने एक नामजद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

कोसीकलां के कामर निवासी रामवीर अगरयाला के डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। नौ फरवरी की सुबह वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे नाले के समीप कार सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया और अपहण करके कार में डालकर ले गए।

आसपास के लोगों ने इसे देख स्वजन को सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे, जहां नाले के पास उनको बाइक खड़ी हुई मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी ग्रामीण ने पांच टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश में लगा दी। बदमाशों ने पलवल में ले जाकर नहर के पास डाक सेवक की जला कर हत्या कर दी। इसके बाद आधा जला शव नहर में फेंक कर फरार हो गए।

पलवल पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से हरियाणा तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बाद में कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो एक शव की जानकारी हुई। पुलिस ने स्वजन को ले जाकर पहचान कराई। अजीत ने अंगूठी और पैर की निशान से मृतक की पहचान अपने भाई रामवीर के रूप में कर दी।

अजीत ने शेरगढ़ थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। सभी शादीशुदा है। बहन सरोज की शादी जगबीर निवासी चांदहट के साथ 25 वर्ष पहले हुई थी। इसके तीन बच्चे थे। इनमें लड़कों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जीजा भी एक वर्ष पहले गुजर चुका है।

अब बहन के एक लड़की 20 वर्ष की है। भांजी ने भारत तेवतिया उर्फ भरतू निवासी गांव अलावलपुर के साथ हमारी बिना सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी से छोटा भाई रामबीर सहमत नहीं था। अब भांजी अपने गांव चांदहट में ही अपनी मां के साथ रह रही हैं। इसी बात की रजिंश भारत तेवतिया भाई रामबीर से रखता था।

भाई नौ फरवरी को घर से अपनी डयूटी पर जा रहा था। ग्राम जंघहावली से अगरयाला के रास्ता के बीच कार में कुछ लोग आए और भौंका अपहरण कर ले गए। इसके बाद शुक्रवार को सूचना मिली कि एक नौजवान लड़के का शव अधजली अवस्था में गांव मांदकौल जिला पलवल के क्षेत्र में आगरा कैनाल नहर के किनारे मिला है।

मोर्चरी में जाकर देखा तो वो शव भाई रामबीर का है। भारत तेवतिया व रनजीत निवासीगण गांव अलावलपुर पलवल ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर भाई रामबीर का अपहरण करके तथा उसकी हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को खुर्दबुर्द करने के लिए नहर के किनारे जला कर गए। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लट्ठमार होली से पहले बरसाना में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 2 KM क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470722