रोशनी से जगमगातीं नुमाइश । जागरण
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महाशिवरात्रि पर्व व कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र शनिवार को नुमाइश पूरी तरह बंद रहेगी। प्रशासन व नुमाइश प्रबंधन ने संयुक्त निर्णय लेते हुए यह व्यवस्था लागू की है। कई दिन पहले ही इसका आदेश जारी कर दिया गया था। शहर के लोगों से भी इस दिन नुमाइश में न आने की अपील की गई है।
रविवार को भी एहतियातन दोपहर तक एक बजे तक बंद रखी जाएगी
श्रद्धालुओं की आवाजाही व कांवड़ मार्ग पर किसी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। रविवार को भी एहतियातन दोपहर तक एक बजे तक बंद रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के सकुशल समापन के बाद आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। नुमाइश प्रशासन के अनुसार 16 जनवरी से 13 फरवरी तक नुमाइश प्रस्तावित थी।
शनिवार को पूर्ण व रविवार को दोपहर तक बंद रखने का निर्णय
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नुमाइश को आगे बढ़ाने को लेकर रविवार को ही निर्णय होगा। फिलहाल कांवड़ यात्रा के चलते शनिवार को पूर्ण व रविवार को दोपहर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
नुमाइश फोटो- 58 कलाकारों ने नाटक में जीवन की सच्चाई को किया जीवंत
अलीगढ़। कृष्णांजलि नाट्यशाला के मंच पर शुक्रवार को कलाकारों ने नाटक ‘अदृश्य’ का जीवंत मंचन किया। कलाकारों ने जीवन के चक्रव्यूह को नाटक के जरिए दर्शकों को समझाया। कलाकारों ने जन्म से मृत्यु तक के चक्र को बहुत ही गहनता से प्रदर्शित किया। जिसे देख दर्शक भावुक हो गए। और जीवन की सच्चाई को समझा। इस नाटक को लेखक नोएल कावर्ड रचा हैं, जिसे रूपांतर सौरभ श्रीवास्तव ने किया।
मंच पर नाटक में किरदार निभाने वाले अंकिता चौधरी, योगेंद्र श्रीवास्तव, हंसिका, मीत कमल ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्म समाज सोसाइटी के सचिव राजीव अग्रवाल अनु, निर्देशक रतन राठौड़ , शरद गुप्ता ने किया। |