search

नशे के दलदल में फंसता जा रहा हल्द्वानी, जगह-जगह मिल रही अवैध शराब, चरस व इंजेक्शन

Chikheang 1 hour(s) ago views 415
  

हल्द्वानी में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश देतीं आइजी रिद्धिम अग्रवाल। सौ. पुलिस



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी के युवा नशे में डूबते नजर आ रहे हैं। कम उम्र के युवा अत्याधिक नशे का सेवन कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी की गलियों में आसानी से युवाओं को नशे की सामग्री मिल जाती है। बुधवार की देर रात हल्द्वानी के गल्ला मंडी में अत्याधिक नशे का सेवन करने के दौरान हुई लड़ाई झगड़े में प्रेमी जोड़े की निर्ममता से हत्या कर दी गई।

नशे के आगोश में कम उम्र के युवाओं को मृतक शुभम टम्टा व लक्ष्मी पोखरिया के सिर कुचलने में बिल्कुल भी दया नहीं आई। हल्द्वानी के गांधी नगर, बनभूलपुरा, राजपुरा, गौला नदी के आसपास, काठगोदाम, ऊंचापुल व आरटीओ रोड आदि क्षेत्रों में आसानी से युवाओं को कच्ची शराब, चरस, नशे के इंजेक्शन आदि सामग्री बरामद हो जाती है। हल्द्वानी में नशे की सप्लाई करने वाले कम उम्र के युवा पैडलर पनपते जा रहे हैं।

केस-1
नशे के इंजेक्शन बेचता मिला 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
11 फरवरी की रात 11.40 पर मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज गौरव जोशी गश्त पर थे। इस दौरान गली नं-08 में खाली प्लाट में उन्हें एक युवक बैग के साथ मिला। जांच करने पर उसके पास नशे के 125 इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम व पता 24 वर्षीय विक्की वाल्मिकी निवासी आंबेडकर नगर बताया। एसआइ गौरव ने युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

केस-2
सिंधी चौराहे के पास पार्किंग में नशा बेचता मिला 26 वर्षीय युवक
11 फरवरी के दिन ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने सिंधी चौराहे के पास वाहन पार्किंग स्टैंड में 26 वर्षीय युवक नशे के इंजेक्शन बेचता हुआ मिला। पुलिस को उसके पास से 63 नशे के इंजेक्शन मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 26 वर्षीय आनंद जायसवाल निवासी समता आश्रम गली मंगलपड़ाव बताया। कहा कि वह यह इंजेक्शन विक्की वाल्मिकी से लेकर आया है।

केस-3
मुखानी थाना क्षेत्र से 110 पाउच कच्ची शराब पकड़ी
मुखानी थाना क्षेत्र से 110 पाउच कच्ची शराब पुलिस ने बरामद की है। गश्त के दौरान फतेहपुर स्थित चार धाम मंदिर के पास सैफी फार्म को जाने वाले रास्ते के किनारे अंधेरे में एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसके पास कट्टे में पुलिस को शराब मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह महौली जंगल से कच्ची शराब लेकर आया है। उसने अपना नाम बलकार सिंह निवासी केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर बताया है। पुलिस ने 40 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- डबल मर्डर: पढ़ाई के लिए हल्द्वानी आई थी होनहार लक्ष्मी, छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था शुभम

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में डबल मर्डर में दुष्कर्म के एंगल से भी पुलिस कर रही जांच, पांच घंटे चला दोनों का पोस्टमार्टम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161484