search

Bihar Police Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

LHC0088 2 hour(s) ago views 522
  

Bihar Police Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 15 फरवरी, 2026 को जारी कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2025 को बिहार पुलिस ड्राइवर की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट  csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Police Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी का एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद \“CSBC Bihar Police Driver PET Admit Card 2026\“ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

कल जारी होगा एडमिट कार्ड

केंद्रीय कॉन्स्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 15 फरवरी को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही जो उम्मीदवार किसी कारणवश अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। वे उम्मीदवार 09 या 10 मार्च को कार्यालय में जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त करने का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।  
इस दिन होगा पीईटी एग्जाम

पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 मार्च, 2026 को किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: NIFT Answer Key 2026: जल्द ही जारी होगी एनआईएफटीईई प्रोविजल आंसर-की, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159675