search

मथुरा में सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर के भाई की हरदोई में संदिग्ध परिस्थितियों मौत: पेट फटा और बाहर निकली थीं आंतें

deltin33 1 hour(s) ago views 679
  

जांच करने पहुंची पुलिस।



जागरण संवाददाता, हरदोई। मथुरा में बिक्री कर विभाग के उपायुक्त के भाई की पाली क्षेत्र स्थित उनके गांव में संदिग्ध हालत में चाकू लगने से मौत हो गई। वह शनिवार की सुुबह लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़े मिले थे। उनका पेट फटा था और आंतें बाहर निकली थीं। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है।
मथुरा में बिक्री कर के उपायुक्त के भाई की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

पाली के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार मथुरा में सेल टैक्स डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती व छोटा भाई विजय प्रकाश रहते है। मां गोमती ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं तो आंगन में विजय खून से लथपथ पड़ा था। उसने जब पास जाकर देखा तो पेट के दाहिनी तरफ गम्भीर घाव होने की वजह से विजय की आंत बाहर निकल आई थी।
पाली पीएचसी लेकर पहुंचे स्वजन

शोर मचाने पर गावं व परिवारजन मौके पर आ गए। घायल हालात में एम्बुलेंस से विजय को लेकर स्वजन पाली पीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470947