search

सट्टे में 37 लाख हार गया बेटा, मां ने रच दी डकैती की झूठी कहानी

deltin33 1 hour(s) ago views 497
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। सौंदत में किराना व्यापारी की 72 साल की पत्नी ने छोटे बेटे को बचाने के लिए 37 लाख की डकैती की फर्जी पटकथा लिख दी। बेटा सट्टे में उक्त रकम के दांव लगाकर हार चुका था। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए छोटे बेटे को मुजफ्फरनगर स्थित बहन के घर से पकड़ लिया है। सोमवार को पुलिस घटना का पर्दाफाश कर देगी।

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सौंदत गांव में पशु कारोबारी इसरार अहमद हाल में किराना की दुकान चलाते हैं। उनके बेटे साजिद लकड़ी की ठेकेदारी, राशिद ट्रक चालक और शाहिद सिलाई का काम करता है। सबसे छोटा बेटा अब्दुल वहीद बीमार है। गुरुवार रात को घर में भूतल पर इसरार पत्नी अनवरी खातून के साथ एक कमरे में सो रहे थे।

प्रथम तल पर एक कमरे में साजिद था, उसकी पत्नी इमराना 15 दिन से मायके गई है। राशिद बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर निकला था। घर पर उसकी पत्नी गुड्डी थी। शाहिद भी घर नहीं था, उसकी पत्नी गुलबहार घर थी। मुख्य दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी थी। अनवरी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पांच बदमाश दीवार कूदकर घर में घुसे।

आहट सुनकर नींद खुल गई। वह अकेली पास वाले कमरे में गई, जहां एक बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया। सेफ का ताला खोलकर 17 लाख की नगदी, करीब 20 लाख कीमत के दस तोले सोने के आभूषण और सवा दो किलो चांदी उठा ले गए। जाते समय अनवरी के पेट में लात भी मार दी। पुलिस की चार टीमें लगाकर बदमाशों की तलाश की गई। फुटेज में कोई भी बदमाश घर आता और जाता दिखाई नहीं दिया। तब पुलिस ने अनवरी से दोबारा पूछताछ की।

तब भी वह डकैती की कहानी ही बयां करती रही। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। तब अनवरी टूट गई और उसने बताया कि बेटा सट्टे में रकम हार चुका है। पुलिस ने मुजफ्फनरनगर स्थित बहन के घर से छोटे बेटे अब्दुल वहीद को पकड़ लिया।
बेटे की गलती छिपाने के लिए अनवरी ने ऐसे रचा डकैती का ड्रामा

इसरार अहमद ने बताया कि करीब एक माह पहले अनवरी ने सेफ देखी, वहां 17 लाख की नगदी और 20 लाख कीमत के आभूषण नहीं है। अनवरी ने पूरे परिवार से यह बात छिपाकर रखी। अनवरी ने खुद ही पता निकाला। उसकी जांच में सामने आया कि सेफ से छोटा बेटा अब्दुल वहीद 17 लाख की नगदी और आभूषण उठाकर ले गया। उक्त रकम और आभूषण को सट्टे में दांव पर लगा दिया।

अब्दुल वहीद रकम और आभूषण हार गया। अनवरी ने बेटे से बातचीत के बाद पूरे मामले को परिवार के सामने नहीं रखा। उसे डर था कि मामला खुलने पर इसरार अहमद और अन्य बेटे विवाद कर देंगे। पांच दिन पहले अब्दुल वहीद बीमारी के चलते मुजफ्फरनगर में उपचार कराने चला गया। तभी अनवरी ने डकैती की घटना दर्शाकर शोर मचा दिया।परिवार और गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। अनवरी का कहना था कि उसे नहीं पता था कि मामला पुलिस तक पहुंचेगा। वह समझ रही थी कि गांव और परिवार में ही बात खत्म हो जाएगी। अब अनवरी अपनी बनाई कहानी पर शर्मिंदा है।
रकम भी गई और बेटा जाएगा जेल

इसरार अहमद ने कहा कि पत्नी की इस गलती से रकम भी गवां बैठे और बेटा जेल की सलाखों के पीछे जाएगा। यदि अनवरी इस तरह का नाटक किए बिना ही बता देगी। बेटा जेल जाने से बच तो जाता। उसने बताया कि अब्दुल वहीद पहले भी घर में चोरी कर चुका है। तब भी उसकी गलतियों पर अनवरी ने पर्दा डाला था। इसबार भी पर्दा डालने के लिए ऐसा कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471210