search

ग्रामीण डिजिटल क्रांति में हरियाणा ने पंजाब को पछाड़ा, इंटरनेट कनेक्शन में बड़ी बढ़त

cy520520 Yesterday 17:27 views 748
  

ग्रामीण डिजिटल क्रांति में हरियाणा ने पंजाब को पछाड़ा। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र व हरियाणा सरकार की डिजिटल क्रांति का असर अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहा। मोदी और नायब सरकारों की डिजिटल क्रांति अब गांवों में भी अपनी पूरी रफ्तार पकड़े हुए हैं। लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस डिजिटल दौड़ में हरियाणा ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है।

ग्रामीण हरियाणा में इंटरनेट कनेक्शनों की संख्या मार्च 2025 तक 1.11 करोड़ पहुंच गई है। ग्रामीण पंजाब में यह आंकड़ा 96 लाख पर ठहरा हुआ है।

पिछले दो वर्षों में हरियाणा ने ग्रामीण इंटरनेट विस्तार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। 2023 में जहां कनेक्शन 85 लाख के आसपास थे, 2024 में यह बढ़कर 99 लाख हुए और 2025 तक 1.11 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हो गए।

सिर्फ 2023 से 2024 के बीच ही करीब 14 लाख नये इंटरनेट उपभोक्ता शामिल हुए हैं। पंजाब की तस्वीर उम्मीद के मुताबिक उत्साहजनक नहीं है। पंजाब में 2023 में 90 लाख कनेक्शन थे, 2024 में यह बढ़कर 98 लाख हुए, लेकिन 2025 में यह घटकर 96 लाख रह गए।

लगभग दो लाख कनेक्शनों की गिरावट दर्ज की गई। यह बदलाव बताता है कि जहां एक तरफ हरियाणा डिजिटल विस्तार में आगे बढ़ रहा है, वहीं पंजाब को अपने ग्रामीण नेटवर्क विस्तार और स्थिरता पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत है।

देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। 2023 में देशभर में कुल कनेक्शन 38 करोड़ थे और 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 39 करोड़ पहुंच गई। अब 2025 में 40 करोड़ तक इनकी संख्या पहुंच गई है। ग्रामीण भारत में डिजिटल विस्तार की यह रफ्तार शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आनलाइन बैंकिंग और टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं को सीधे गांवों तक पहुंचा रही है।

इंटरनेट पहुंच का सीधा असर आनलाइन शिक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी, डिजिटल भुगतान और ग्रामीण उद्यमिता पर भी सकारात्मक रूप से पड़ रहा है। ग्रामीण भारत अब डिजिटल क्रांति का अगला केंद्र बन चुका है। हरियाणा ने इस मोर्चे पर स्पष्ट बढ़त बना ली है।

मोबाइल नेटवर्क संचालित करने वाली कंपनियों की विभिन्न पेशकश भी इस डिजिटल क्रांति को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही है। इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा समस्त कामकाज डिजिटल मोड में किए जाने की पहल ने गांवों में में डिजिटल क्रांति को गति प्रदान की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109