search

मायके में रह रही विवाहिता के साथ पड़ोसी बुजुर्ग ने 3 महीने तक की दरिंदगी, गर्भवती होने पर खुला राज

cy520520 1 hour(s) ago views 648
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बागपत। अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही विवाहिता के साथ पड़ोस के बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना का मामला सामने आया है। गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती का निकाह शामली जनपद के एक कस्बे में हुआ था। ससुराल में मनमुटाव के चलते पति ने उसे एक वर्ष पहले मायके भेज दिया था, जहां वह रह रही थी। पीड़िता और आरोपित शमशाद के घर पास-पास हैं।

पीड़िता आरोपित के घर स्थित सबमर्सिबल से पानी भरने जाया करती थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित ने जबरन दुष्कर्म किया। पिछले तीन माह से पानी भरने के बहाने बुलाकर वह लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

कुछ दिन पूर्व दोनों परिवारों में समझौता होने के बाद महिला ससुराल पहुंची। वहां तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकीय जांच में उसके तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर पति ने उसे पुन: मायके भेज दिया।

इसके बाद महिला ने पड़ोसी बुजुर्ग के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सब इंस्पेक्टर प्रियवृत आर्य ने बताया कि आरोपित शमशाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भतीजे ने रचाई चाची से शादी, चाचा बना गवाह, थाने के सामने पहनाई एक-दूसरे को माला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109