हादसे के 10 दिन बाद शख्स की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में 10 दिन पहले कार चला रहे एक नाबालिग ने स्कूटर को ठोक दिया था, जिस पर एक दंपती सवार था। यह हादसा काफी भयानक था, स्कूटर सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।
10 दिन से दंपती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे, लेकिन रविवार को ये कपल अधूरा रह गया। हादसे के 10 दिन बाद 33 साल के ध्रुमिल पटेल की मौत हो गई। वहीं इनकी पत्नी मीनल पटेल अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
हादसे के 10 दिन बाद ध्रुमल पटेल की मौत
5 फरवरी को विद्याविहार इलाके में सोमैया कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार किआ सेल्टोस ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसे कथित तौर पर नाबालिग चला रहा था। इस हादसे में स्कूटर पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ध्रुमिल पटेल की मौत के साथ, पहले की FIR को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर SUV लड़के के पिता वलजी राजा भूषण की थी।
अधिकारी ने कहा कि मौके का मुआयना किया गया है और कार की स्पीड और एक्सीडेंट के हालात का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज की जांच की गई है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में बिगड़ी मुंबई की हवा, सर्दी के बाद भी मध्यम श्रेणी में रहा AQI; PM10 बना सबसे बड़ा कारण
यह भी पढ़ें- आरा होकर पुणे, मुंबई और दिल्ली के लिए चलीं स्पेशल ट्रेनें, घर जाने वालों के लिए खुशखबरी |