search

रामगढ़ निकाय चुनाव में दलीय मर्यादाएं तार-तार, झामुमो-आजसू में ज्यादा रार

deltin33 8 hour(s) ago views 678
  

अपनी पार्टी में ही एक-दूसरे के खिलाफ दिख रहे नेता और कार्यकर्ता।  



देवान्शु शेखर मिश्र, रामगढ़। नगर निकाय चुनाव में इस बार दलीय मर्यादा तार-तार हो रही है। चुनाव में नामांकन से पूर्व तक पार्टी के हर निर्णय में साथ-साथ दिखने वाले एक दूसरे के विरुद्ध दिखाई दे रहे हैं। एक दूसरे के खिलाफ प्रचार-प्रसार में भी जुटे हैं।

पार्टी के कार्यक्रमों में भी इसका असर दिख रहा है और इनकी उपस्थिति नगण्य है। निकाय चुनाव में झामुमो में धींगामुश्ती का दौर जारी है। यह स्थिति देख सामान्य पार्टी का सिपाही भी अचरज में है। पुराने पार्टी के सिपाही कह रहे हैं, यहां स्थिति अच्छी नहीं है।

परिवार के तीन पीढ़ी तक पार्टी को सींचने का दावा करने वाले जिले के नेताओं पर अब आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे। झामुमो से अध्यक्ष पद को लेकर इस बार दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद को लेकर झामुमो नेता शिव कुमार की पत्नी अर्पणा कुमारी चुनाव मैदान में हैं तो पार्टी संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू ने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी रेणु कुमारी पति संतोष मानकी को बताया है। इसको लेकर वे लगातार प्रचार-प्रसार में भी जुटे हैं।

पिछले चुनाव में शिव कुमार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे। इस बार सीट अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अपनी पत्नी को प्रत्याशी बनाया है।

जिला कमेटी का एक पक्ष अर्पणा के प्रचार-प्रसार में जुटा है। इसमें केंद्रीय नेता से लेकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ झामुमो नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। वर्तमान स्थिति से झामुमो नेता कार्यकर्ता आमने-सामने दिख रहे हैं।

दोनों ओर से शब्द बाण भी खूब चल रहे हैं। वरिष्ठ नेता अब यह भी दावा कर रहे हैं कि संयोजक मंडली के 14 सदस्य अर्पणा के साथ हैं, तो जिला संयोजक नई टीम के साथ रेणु कुमारी के प्रचार-प्रसार में लगे हैं।

अर्पणा की ओर प्रचार प्रसार करने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मुंडा, उपाध्यक्ष सह सूबे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र महतो के छोटे भाई चित्रगुप्त महतो, पार्टी के वरिष्ठ नेता व सोना राम मांझी, राजकुमार महतो, भुन्नू महतो, पिंकी बेसरा, केंद्रित समिति सदस्य सागीर हुसैन आदि हैं।

वहीं दूसरी ओर विनोद रेणु कुमारी के पक्ष में युवाओं की टीम इसमें अरुण बनर्जी, किशोर मोदक, संतोष साव, गीता देवी, मुमताज मंसूरी आदि।
आजसू में भी प्रत्याशी चयन को ले चलता आरोप प्रत्यारोप

भाजपा और आजसू दोनों ने नगर परिषद चुनाव में एक दूसरे के विरुद्ध प्रत्याशी उतारा है। कहने को दलीय आधार पर चुनाव नहीं हो रहा है। आजसू में भी प्रत्याशी चयन को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया इस बार भी चुनाव में अपनी पत्नी को पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बनाने की कर रहे थे।

लेकिन आजसू की ओर से पार्टी काशी नाथ मुंडा की पत्नी रेणु देवी को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। इसको लेकर पूर्व नप अध्यक्ष युगेश ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा तक दे दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472106