search

BSEB 10th Exam 2016: पटना में परीक्षा के लिए सख्ती, शहर में 100 मीटर; ग्रामीण में 200 मीटर पर निषेधाज्ञा लागू

deltin33 Yesterday 23:26 views 625
  

शहरी परीक्षा केंद्र के 100, ग्रामीणमें 200 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सख्ती को इसी से समझा जा सकता है कि पटना सदर अनुमंडल जहां 31 परीक्षा केंद्र हैं, वहां 33 स्टैटिक, 26 गश्ती दंडाधिकारी व 18 जोनल दंडाधिकारी सह उड़नदस्ता पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।

इसी तर्ज पर अन्य अनुमंडलों में भी एसडीओ व एसडीपीओ ने मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए हैं। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष में 4 सुपर जोनल-जोनल दंडाधिकारी, 9 गश्ती दंडाधिकारी व 12 स्टैटिक दंडाधिकारी सुरक्षित रहेंगे। सभी मजिस्ट्रेट समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के साथ कार्य समाप्ति तक परीक्षा केंद्र पर रहेंगे।

इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा जारी की है। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर और शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि में यह लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी, वीडियोग्राफी के अलावा प्रवेश द्वार व परीक्षा कक्ष यानी बार जांच की जाएगी।

मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ सोमवार को बैठक में कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। साथ ही केंद्रों के आसपास भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाए। बताते चलें कि 17 से 25 फरवरी तक जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर 79 हजार 478 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे।
रैंडमाइजेशन के आधार पर नियुक्त होंगे वीक्षक

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कदाचार में लिप्त परीक्षार्थियों, अभिभावकों व अवांछित तत्वों के खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 0612-2219810 व 2219234 और पुलिस नियंत्रण कक्ष 9470001389) कार्यरत रहेगा।

अनुमंडलों में अनुमंडलस्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। परीक्षा संबंधी कोई समस्या होने पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया कि वे शिक्षा विभाग व परीक्षा समिति के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वीक्षकों की तैनाती एनआईसी से रैंडमाइजेशन के आधार पर की गई है। कदाचार या अव्यवस्था की स्थिति में संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472123