search

हिमाचल प्रदेश: जीपीएफ ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं, 7.1 प्रतिशत पर स्थिर; कर्मचारियों के हाथ फिर लगी निराशा

LHC0088 1 hour(s) ago views 30
  

जीपीएफ ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, शिमला। जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके तहत जीपीएफ ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर स्थिर है। कोरोना काल से लेकर अब तक कर्मचारियों को जीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो पाई है।

यानी अब वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक जीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने से कर्मचारियों को फिर से निराशा हाथ लगी है।

इससे पहले पहली अक्टूबर से दिसंबर 2019 और पहली जनवरी से 31 मार्च 2020 के मध्य ब्याज दर 7.9 प्रतिशत थी। कोरोना काल में ब्याज दर में 0.8 प्रतिशत की कटौती हुई। इससे पहले अप्रैल से जून 2019 तक ब्याज दर 8.0 तथा अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 की अवधि में भी 7.9 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की गई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160938