search

ये हैं भारत की टॉप AI कंपनीज, चैटजीपीटी और ग्रोक से कितने अलग इनके एआई टूल्स, क्या आपने सुने हैं नाम?

cy520520 4 hour(s) ago views 692
  

भारत में कई कंपनीज AI टूल्स का निर्माण कर रही हैं।



नई दिल्ली। 21वीं सदी तकनीक के क्षेत्र में बड़ी क्रांतिकारी साबित हुई है और अब इसी कड़ी में AI (Artificial Intelligence) टेक सेक्टर में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। एआई के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दुनियाभर के दिग्गज, नई दिल्ली में आयोजित हो रहे AI Impact Summit 2026 में जुट रहे हैं। जेनेरेटिव एआई टूल बनाने के लिए ओपनएआई, गूगल और टेस्ला जैसी कंपनियां दुनियाभर में जानी जाती हैं, लेकिन क्या आप उन भारतीय एआई कंपनियों के बारे में जानते हैं जो अपने एआई टूल्स व सर्विसेज से तेजी से पहचान बना रही हैं।

दरअसल, भारत के टेक्नोलॉजी और एंटरप्राइजेज इकोसिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तेजी से पैर पसार रहा है। भारत के एआई मार्केट में अगले कुछ वर्षों में 35-40% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से वृद्धि होने का अनुमान है। क्योंकि, इनके AI प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आईटी सर्विसेज, बैंकिंग, हेल्थकेयर सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर प्लेटफार्म्स में तेजी से बढ़ रहा है।
भारत की अहम AI कंपनीज

भारत में एआई के क्षेत्र में कई कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं, इनमें से कुछ लिस्टेड हैं तो कुछ अनलिस्टेड। लिस्टेड एआई कंपनियां, क्लाउड सर्विसेज, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और जनरेटिव एआई सॉल्युशन में एआई को तेजी से इंटीग्रेटेड कर रही हैं, इनमें प्रमुख रूप से इन कंपनियों के नाम शामिल हैं...

Tata Elxsi

टाटा एलेक्सी लिमिटेड, एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और जनरेटिव एआई (GenAI) के डेवलपमेंट में एक्टिवली काम कर रही हैं। इस कंपनी के एआई टूल्स का मुख्य उद्देश्य विभिन्न उद्योगों में डिजाइन, इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज में इन तकनीकों को इंटीग्रेटेड करना है। टाटा एलेक्सी के प्रमुख एआई प्लेटफॉर्म्स में IRIS, TEDAx और AIVA हैं।

Oracle Financial Services

ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज को ऑटोमेटेड बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और जनरेटिव एआई (जेनएआई) टूल का सॉल्युशन मुहैया कराती है।

L&T Tech

लार्सन एंड टुब्रो समूह की टेक कंपनी एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) ने इंडस्ट्रियल यूजेज, इंजीनियरिंग डिजाइन और डिजिटल ट्रांसर्फोमेशन पर केंद्रित एआई टूल्स और फ्रेमवर्क का एक बड़ा समूह डेवलप किया है। इनमें PLxAI, AiKno®, AnnotAI और iDriVe समेत अन्य एआई टूल्स व प्लेटफॉर्म्स हैं।

ये भी पढ़ें- कौन-सी कंपनी देती है भारत सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स? लिस्ट में पहले नंबर पर ये नाम, चुकाए 25707 करोड़

इसके अलावा, Persistent Systems और Happiest Minds जैसी आईटी कंपनीज भी एआई टूल्स व प्लेटफॉर्म्स डेवलप करती हैं। खास बात है कि ये सभी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158595