search

Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले Aditya Dhar पर आई बड़ी मुसीबत, बैन होगा फिल्ममेकर का स्टूडियो?

deltin33 1 hour(s) ago views 315
  

\“धुरंधर 2\“ की रिलीज से पहले मेकर्स पर बड़ी मुसीबत



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के सिविक एडमिनिस्ट्रेशन ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन बैनर के खिलाफ एक्शन शुरू किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि \“धुरंधर: द रिवेंज\“ (Dhurandhar The Revenge) की शूटिंग के दौरान सेफ्टी नॉर्म्स का बार-बार उल्लंघन हुआ है। इस कदम से शहर में फिल्म की चल रही और भविष्य की शूटिंग पर काफी असर पड़ सकता है।
सिविक गाइडलाइंस का किया उल्लंघन

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने B62 स्टूडियो को मुंबई में शूटिंग की परमिशन के लिए अप्लाई करने से हमेशा के लिए रोकने की मंजूरी मांगी है। यह प्रपोजल साउथ मुंबई के A वार्ड में हाल ही में हुई शूटिंग के दौरान पुलिस और सिविक गाइडलाइंस के कई कथित उल्लंघन के बाद आया है।

  

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डर गए Ranbir Kapoor? 9 महीने आगे खिसकाई गई \“लव एंड वॉर\“ की रिलीज डेट
मुंबई में शूटिंग नहीं कर पाएंगे आदित्य धर

सिविक अधिकारियों के मुताबिक डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (जोन I) ने आदित्य धर (Aditya Dhar) के B62 स्टूडियोज के साथ-साथ दो और एप्लिकेंट – कोमल पोखरियाल और नासिर खान को ब्लैकलिस्ट करने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो तीनों महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड पोर्टल के जरिए फिल्मिंग परमिशन के लिए एप्लीकेशन नहीं दे पाएंगे।

  


इस फैसले के बारे में बताते हुए, BMC के एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, \“मंजूरी मिलने के बाद, तीनों एप्लिकेंट – कोमल पोखरियाल, नासिर खान और B62 प्रोडक्शन हाउस अब महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट CL वेबसाइट पर शूट परमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। मंगलवार को, हम इन तीनों एप्लिकेंट को एक्शन की जानकारी देते हुए नोटिस भी भेजेंगे और नोटिस की एक कॉपी महाराष्ट्र फिल्म सेल और BMC के बिजनेस सेल हेड के साथ भी शेयर की जाएगी\“।


  

सिविक बॉडी ने 1 लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रस्ताव दिया है, जिसमें आरोप है कि शूटिंग एक बिल्डिंग की छत पर हुई और दो जनरेटर वैन बिना जरूरी मंजूरी के चलाई गईं। इसके अलावा, अधिकारियों ने पहले जमा किए गए 25,000 रुपये के डिपॉजिट को जब्त करने की सिफारिश की है।
B62 स्टूडियोज पर लगे आरोप

खबर है कि यह मामला इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था। 30 जनवरी को, B62 स्टूडियोज को A वार्ड में मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरीमन स्ट्रीट के बीच शूटिंग की इजाजत दी गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में दावा किया कि प्रोडक्शन ने 7 और 8 फरवरी को शूटिंग के दौरान पटाखों और आग पकड़ने वाली चीजों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाली पुलिस की शर्तों का पूरी तरह से उल्लंघन किया। बाद में डिपॉजिट जब्त कर लिए गए और ब्लैकलिस्ट किए जाने की चेतावनी दी गई।

  
5 मशालें की गईं जब्त

हालांकि, एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 14 फरवरी को सुबह करीब 12.45 बजे शिकायतें मिलीं, जिसमें शूटिंग के दौरान जलती हुई मशालों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। अधिकारी ने कहा, \“15 मिनट बाद फिर से शिकायत मिलने पर, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शूटिंग के दौरान जलाई गई पांच मशालों को पुलिस ने जब्त कर लिया। यह भी पक्का किया गया कि सुबह 4 बजे तक शूटिंग के दौरान किसी भी आग पकड़ने वाली चीज का इस्तेमाल न किया जाए\“।

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन स्टारर \“धुरंधर: द रिवेंज\“ (Dhurandhar The Revenge) 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और Toxic के महाक्लैश पर घमासान, किस बात के लिए \“धुरंधर\“ के मेकर्स से नाराज हैं Yash?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472309