search

जेईई मेन में बिहार का परचम: गया के शुभम को विधानसभा ने दी बधाई, 100 पर्सेंटाइल के साथ बने स्टेट टॉपर

LHC0088 3 hour(s) ago views 933
  

बिहार टॉपर बने गया के शुभम कुमार को बिहार विधानसभा में विशेष रूप से बधाई  



राज्य ब्यूरो, पटना। जेईई मेन 2026 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बिहार टॉपर बने गया के शुभम कुमार को बिहार विधानसभा में विशेष रूप से बधाई दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में बधाई प्रस्ताव पढ़ते हुए उनकी उपलब्धि को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। पूरे सदन ने मेज थपथपाकर शुभकामनाएं दीं।
संसदीय कार्य मंत्री ने जताई खुशी

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शुभम की सफलता पूरे बिहार के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने गया जिले के विधायकों को भी बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि बिहार के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
100 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक-3

गया शहर के नादरगंज ब्राह्मणी घाट निवासी शिवकुमार के पुत्र शुभम कुमार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

राज्य टॉपर बनने के साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रचा है।
साधारण परिवार, असाधारण सफलता

शुभम के पिता रमना रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और माता कंचन देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर मेहनत की।

दसवीं नजरथ एकेडमी और बारहवीं ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से पूरी करने के बाद वे कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे।
बहन आईआईटी पटना में, प्रेरणा बना परिवार

उनकी बहन वर्तमान में आईआईटी पटना में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और 10-12 घंटे के नियमित अध्ययन को दिया।

उनकी इस उपलब्धि से गया ही नहीं, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित है। विधानसभा में मिली बधाई ने इस सफलता को और भी खास बना दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161226