search

शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए की इस्तीफे की पेशकश, CCSU में छात्रा ने कुलपति से की शिक्षक की शिकायत

deltin33 2 hour(s) ago views 977
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, मेरठ। ट्रांसलेम कालेज आफ ला की शिक्षिकाओं ने सामूहिक तौर पर प्रिंसिपल पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक साथ इस्तीफे की पेशकश की है। दूसरी ओर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एक छात्रा ने शिक्षक पर गलत कमेंट करते हुए डिनर पर चलने का आफर देने का आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों की शिकायत कुलपति से की गई है।
शिक्षिकाओं का आरोप

ट्रांसलेम कालेज आफ ला की शिक्षिकाओं ने प्रिंसिपल डा. कृष्ण पाल सिंह पर बेहद अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिक्षिकाओं ने निरंतर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि यह महिलाओं की गरिमा खिलाफ और मौलिक अधिकार का हनन है।

इस मामले की शिकायत पहले कालेज प्रबंधन से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर कुलपति से शिकायत की और मामले में दखल देने की मांग की है। इस मामले में कालेज के प्रिंसिपल डा. कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि उन्हें इन आरोपों की कोई जानकारी नहीं है। वह कुछ दिनों से अवकाश पर हैं। उन्होंने ऐसे किसी आरोप को निराधार बताया।
सीसीएसयू में छात्रा का आरोप

दूसरी ओर सीसीएसयू में एक छात्रा ने शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक संदीप रंधावा पर गलत टिप्पणी करने, डिनर का आफर देने और साथ घूमने-फिरने के लिए कहने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कुलपति को दिए शिकायती पत्र में इस तरह के कृत्य को विश्वविद्यालय छोड़ने के लिए मजबूर करने वाला बताया।

संदीप रंधावा ने किसी भी छात्रा को अशोभनीय भाषा कहने या डिनर के लिए आफर देने के आरोप से इ्रन्कार किया है। उनका कहना है कि विभाग में संचालित जिमनेजियम में छात्र-छात्राएं आते हैं। अक्सर उनसे पहचान पत्र मांगने पर बुरा मान जाते हैं। पहले भी एक छात्र ने ऐसी शिकायत की थी जबकि वह स्वयं केवल अपना काम ही कर रहे थे।
ट्रांसलेम ला कालेज से लिया जाएगा जवाब

इन मामलों में कुलसचिव डा. अनिल यादव ने कहा कि ट्रांसलेम ला कालेज से जवाब लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जांच होगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
परिसर के मामले में विश्वविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने कहा कि कुलपति ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसलेम ला कालेज के चेयरमैन प्रशांत जैन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472492