search

1 लाख की चारपाई? ऑनलाइन बिक रही खटिया, खरीदने वालों की लगी लाइन

deltin55 1 hour(s) ago views 64

भारतीय घरों में आम तौर पर मिलने वाली चारपाई को कभी ऑनलाइन बिकते देखा है?  यूं तो जूट से बुनी खाट ज्यादातर सड़क किनारे मिल जाती है. इसकी कीमत भी 2000 से लेकर अधिकतम 10 हजार रुपये तक होती है. हालांकि आज के समय में ये भारतीय घरों में कम ही देखने को मिल रही है लेकिन इन दिनों ये एक विदेशी वेबसाइट पर छाई हुई है. 
  


अमेरिकी कंपनी बेच रही चारपाई



अमेरिकी ई- कॉमर्स कंपनी etsy.in खास तौर पर विंटेज चीजें बेचती है. इन्हीं चीजों में चारपाई भी रखी गई है और इसके डीटेल में लिखा है- Tradition Indian Bed with exquisite decorative appeal. इसके अलावा इसमें इसके हैंड मेड होने और जूट और लकड़ी से बनाए जाने के बारे में जानकारी है. कमाल है कि अमेरिका में लोग इसे खरीद भी रहे हैं.



खटिया की कीमत 1.12 लाख?





यहां सबसे ज्यादा हैरान करती है इसकी कीमत. यह जानकर आपका दिमाग घूम जाएगा कि 36x72x18 इंच की इस खटिया की कीमत 1,12, 213 रुपये रखी गई है. वहीं इसका रंगीन डिजाइन वाला मॉडल 1.44 लाख से भी ज्यादा का है. हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब अनोखी और जरूरत से ज्यादा महंगी चीजें ऑनलाइन बिक रही हों. इससे पहले गार्बेज बैग स्टाइल के पाउच से लेकर गोबर के उपले तक ऑनलाइन बिकते देखे गए हैं. 





गार्बेज बैग स्टाइल का 1.4 लाख रुपये का पाउच





कुछ समय पहले लग्जरी ब्रांड बेलेंसियागा ने एक गार्बेज बैग जैसा दिखने वाला पाउच बनाया था और कमाल की बात है कि उसकी कीमत 1.4 लाख रुपये रखी गई थी. इसके अलावा कुछ समय पहले अमेजन पर 25,999 रुपये में 28% छूट के साथ एक बाल्टी बिकती देखी गई थी. 
क्यों यूज की जाती है चारपाई?



बता दें कि खासकर भारत में यूज की जाने वाली चारपाई के कई फायदे हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन और पाचन में सुधार करता है. ज्यादातर चारपाई को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि व्यक्ति का सिर और पैर थोड़ा ऊपर उठे हुए हों. यह पेट में पर्याप्त ब्लड सर्कुलेशन सुनिश्चित करता है जिससे बाकी ऑर्गन्स को अपना काम सही तरीके से करने में मदद मिलती है. गांव के इलाकों में इसका उपयोग अभी भी आम है.




like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
154823