search

स्पेन की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 1001
  

स्पेन में आग में जलकर पांच लोगों की मौत (AI जनरेटेड फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी स्पेन में एक अपार्टमेंट में आग लग गई। रीजनल इमरजेंसी सर्विसेज से मिली जानकारी के मुताबिक, इस आग में झुलसकर पांच लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए।

अधिकारियों ने सोमवार, 16 फरवरी की देर रात इस घटना के बारे में जानकारी दी। कैटालोनिया पुलिस ने कहा कि मरने वाले पांचों लोग जवान थे और वे बिल्डिंग में नहीं रहते थे।
स्पेन में आग में जलकर पांच लोगों की मौत

कैटालोनिया के रीजनल अधिकारियों ने एक बयान में बताया, बार्सिलोना के उत्तर में 21,000 की आबादी वाले शहर मान्लेउ में पांच मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक के स्टोरेज रूम में आग लगी।

अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। लोग स्टोरेज रू से बाहर क्यों नहीं निकल पाए, इस बात का भी पता नहीं चला है। इस घटना में लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए कि अभी तक उनकी पहचान भी नहीं हो पाई है।

कैटालोनिया के रीजनल लीडर, साल्वाडोर इल्ला ने X पर मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच लोगों की मौत पर दुख जताया।

इमरजेंसी सर्विस ने आज मंगलवार को जानकारी दी कि घायलों में से चार को बाद में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। वहीं एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। कैटलन पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कैंसर से जूझ रही टीनेजर की मौत, डिपोर्टेशन केस में पिता की रिहाई के लिए उठा रही थी आवाज

यह भी पढ़ें- IIT मद्रास, बर्कले में पढ़ाई और फिर कैलिफोर्निया में मौत... कौन था भारत का होनहार छात्र साकेत श्रीनिवासैया?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472468