search

बिहार में 44,321 ANM की होगी नियुक्ति; ब्लॉक अस्पताल बनेंगे स्पेशि‍यलिटी सेंटर, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

deltin33 4 hour(s) ago views 473
  

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय। फाइल  



राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Health Budget: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि एक वर्ष के अंदर राज्य में 44,321 एएनएम की नियुक्ति की जाएगी।

इनमें स्वास्थ्य मिशन के तहत 5006 एएनएम शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मंगलवार को विधानपरिषद स्वास्थ्य विभाग के बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे।

बाद में विधानपरिषद में स्वास्थ्य विभाग का 21,270.41 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया। मंत्री ने सदन को बताया कि आजादी के बाद बिहार में सिर्फ नौ मेडिकल कॉलेज थे, जिनमें छह सरकारी और तीन निजी थे।
पटना में 400 बेड का आर्थोपेडिक अस्पताल शुरू होगा

वर्तमान में 27 मेडिकल कालेज और अस्पताल हैं। जन निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत नए कॉलेज स्थापित होंगे। अगले दो माह के अंदर पटना में 400 बेड का आर्थोपेडिक अस्पताल शुरू हो जाएगा।

शंकर आई फाउंडेशन का निर्माण भी पटना में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत कई फैसले लिए गए हैं। सरकार का निर्णय है सूदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात डाक्टरों को अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

साथ ही प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र तथा जिला अस्पतालों को अतिविशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में किया जाएगा।
विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक के लिए नीति बनाई जा रही है। निजी प्रतिष्ठित संस्थानों को अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने को भी नीति बन रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले 17 माह में दवा देने में बिहार नंबर एक पर बना हुआ है। राज्य में कालाजार, यक्ष्मा, चमकी बुखार उन्मूलन पर काम हुआ है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बच्चियों को वैक्सीन दी जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472627