search

गाजियाबाद में होली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Chikheang 1 hour(s) ago views 872
  

खाद्य सुरक्षा विभाग की बैठक।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें होली पर्व पर मिलावटखोरी पर रोक लगाने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए खोया, पनीर, अन्य दुग्ध उत्पादों, नमकीन, पापड़ एवं मैदा जैसे खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए। ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। एडीएम सिटी ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर खाद्य कारोबारकर्ताओं के लाइसेंस एवं पंजीकरण में वृद्धि करें।

उन्होंने बताया कि जिन व्यापारियों का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से अधिक है उन्हें पंजीकरण से लाइसेंस में परिवर्तन करने के लिए कहा गया है। व्यापार मंडल मोदीनगर के सदस्यों के आग्रह पर एडीएम सिटी ने होली पर्व के बाद मोदीनगर कस्बे में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है, जिसे मार्केटिंग, पैकेजिंग और बिक्री के हर स्तर पर सतर्कता से ही रोका जा सकता है। किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने को मजबूर न होना पड़े। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में खाद्य विभाग अधिकारियों के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आरसी वसूली और दवा दुकानों की होगी नियमित जांच

आरसी की वसूली के लिए संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों से समन्वय कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही औषधि निरीक्षक को थोक व फुटकर दवा दुकानों तथा ब्लड बैंकों के नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 40 स्थान पर 10 हजार से अधिक ने ली एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल की शपथ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163511