नोएडा में ठगी का मामला। एआई जनरेटेडे
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-58 के एक व्यक्ति को पूरी जानकारी के साथ साइबर ठगी की शिकायत गोल्डन आवर में करना सही साबित हुआ।
सेक्टर-58 थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पीड़ित को मंगलवार को ठगी के 3.17 लाख रुपये वापस कराए। पीड़ित शत प्रतिशत रकम खाते में वापस पाकर खिल उठा। उसने गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
13 जनवरी को आया था मैसेज
नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल पर 13 जनवरी को चालान संबंधी मैसेज आया था। वह जल्दबाजी में मैसेज के रूप में एपीके फाइल को नहीं देख पाए थे। ऐसे में फाइल खोलकर डाउनलोडर कर ली थी। उसके बाद मैसेज को पर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन उसके बाद बैंक खाते से 3.17 लाख रुपये उड़ गए थे।
उन्होंने तत्काल एनसीआरपी और सेक्टर-58 थाने की हेल्प डेस्क से शिकायत की थी। गोल्डन आवर का ध्यान रखते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी थी।
थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई। रकम को फ्रीज कराया गया। कोर्ट से प्रक्रिया पूरी करते हुए रकम पीड़ित को वापस दिलाई गई।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चीनी सिंडिकेट का भंडाफोड़, ऑटो-कॉलिंग डिवाइस जब्त; नागालैंड की महिला गिरफ्तार
इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने बताया कि अनजान लिंक या एपीके फाइल न खोलें, बैंक या चालान संबंधी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होने वाली एप का उपयोग करें, मोबाइल फोन से संदिग्ध एप हटाएं और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल और 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। |
|