search

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ताज महल देखने जा रहे पोलैंड के टूरिस्ट और टैक्सी ड्राइवर की मौत

Chikheang 2 hour(s) ago views 58
  

केएमपी पर हुए सड़क हादसे में विदेशी नागरिक की मौत। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, पलवल। केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोलैंड के एक नागरिक और आगरा निवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई, जबकि पोलैंड की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ।
कैसे हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने आगे चल रही टैक्सी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े खराब ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ताजमहल देखने जा रहे थे पर्यटक

बताया जा रहा है कि पोलैंड से भारत घूमने आए दोनों विदेशी नागरिक बुधवार सुबह गुरुग्राम स्थित हयात होटल से आगरा के लिए निकले थे। वे ताजमहल देखने जा रहे थे। टैक्सी आगरा निवासी नफीस चला रहा था।
दो की मौके पर मौत

हादसे में पोलैंड के पुरुष पर्यटक और टैक्सी चालक नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। पोलैंड की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।  

यह भी पढ़ें- झांसा देकर पलवल के ठेकेदार से 5.37 करोड़ की ठगी, चंडीगढ़ की कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163688