search

मां कामाख्या मंदिर को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की पहल, अमित शाह ने दिया भरोसा

deltin33 5 hour(s) ago views 865
  

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह से मिलती मंत्री लेशी सिंह।  



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सीमांचल और कोसी क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और नेपाल के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का बड़ा केंद्र मां कामाख्या मंदिर की महत्वता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने लगी है। इस दिशा में मां कामाख्या कॉरिडोर में मंदिर को शामिल करने की योजना को आकार मिलने लगा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के अनुरोध पर इस योजना के लिए अनुकूल आश्वासन दिया है।

मंत्री लेशी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री सिंह ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के केनगर प्रखंड अंतर्गत स्थित मां कामाख्या मंदिर (मजरा भवानीपुर) का पवित्र प्रतीक चिन्ह गृह मंत्री को सप्रेम भेंट किया।

वार्ता के दौरान मंत्री लेशी सिंह ने मां कामाख्या मंदिर की महिमा और इतिहास का उल्लेख करते हुए इसे देश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र में शामिल करने और इसके समग्र विकास के लिए मां कामाख्या कॉरिडोर निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के दौरान भव्य कामाख्या महोत्सव आयोजित होता है, जिसे अब राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला का दर्जा भी मिल गया है। मंत्री ने कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां कामाख्या कॉरिडोर निर्माण हेतु सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। इसके लिए मंत्री लेशी सिंह ने गृह मंत्री का आभार प्रकट किया। मंत्री सिंह ने धमदाहा विधानसभा वासियों और पूरे जिले के नागरिकों को आश्वस्त किया कि माता कामाख्या की कृपा से यह मंदिर आने वाले समय में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

मंत्री लेशी सिंह ने गृह मंत्री से सुविधानुसार मंदिर आने का अनुरोध भी किया और उम्मीद जताई कि सभी सहयोग से मां कामाख्या मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से यह पावन धाम जल्द ही देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472998