LHC0088 • Yesterday 15:56 • views 413
mpesb police asi and head constable
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सहायक उप निरीक्षक एवं हेड कॉन्स्टेबल (Computer) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 19 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
24 फरवरी तक फॉर्म में सुधार का मौका
आवेदन पत्र भरते समय जिन उम्मीदवारों से किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है वे 24 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर फॉर्म में गलती हो गई है तो इसमें संशोधन अवश्य कर लें, गलत जानकारी होने पर फॉर्म को रद किया जा सकता है।
पात्रता एवं मापदंड
- एएसआई कंप्यूटर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने कंप्यूटर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो अथवा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का PCM ग्रुप से 12th उत्तीर्ण, 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
- 19 फरवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल व अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां आवेदन की स्टेप्स एवं फॉर्म का लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं-
- एमपी एएसआई हेड कॉन्स्टेबल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
- होम पेज पर Online Form - Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- MP Police Bharti 2026 Online Form link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन फीस
जनरल कैटेगरी एवं एमपी राज्य से बाहर के स्टेट के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 560 रुपये जमा करना होगा। राज्य के ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को 310 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस के अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें- Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म |
|