search

JSSC ने टेक्निकल ग्रेजुएट एग्जाम के 6906 आवेदन किए रद, सहायक आचार्य रिजल्ट में संशोधन

LHC0088 1 hour(s) ago views 455
  

तकनीकी योग्यताधारी स्नातक स्तरीय परीक्षा के 6,906 आवेदन रद



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 6,906 आवेदन विभिन्न कारणों से रद कर दिए हैं। आयोग की ओर से बताया गया कि इनमें से 6,556 आवेदनों के मामले में केवल प्रारंभिक चरण पूरा किया गया था। इनमें परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया गया।

वहीं, 231 मामलों में परीक्षा शुल्क का भुगतान तो हुआ, लेकिन अभ्यर्थियों ने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड नहीं किया। 72 आवेदनों में समान नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि होने के कारण अंतिम आवेदन को वैध माना गया। 47 आवेदन निबंधन पोर्टल द्वारा स्वजनित थे। बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए सात नवंबर 2025 से आठ दिसंबर 2025 तक आनलाइन आवेदन भरे गए थे।

इधर, झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 अंतर्गत लिखित परीक्षा 22 मार्च को राज्य अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने उन सभी अभ्यर्थियों को लंबित शारीरिक दक्षता परीक्षण कराने को कहा है जिनका शारीरिक दक्षता परीक्षण (शारीरिक माप/बायोमैट्रिक प्रविष्टि/ उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर) पूर्ण नहीं होने की स्थिति में परीक्षाफल वर्तमान में लंबित रखा गया था।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को यह अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद कोई अवसर देय नहीं होगा। आयोग ने सहायक आचार्य नियुक्ति के तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए संशोधित परिणाम जारी किया। इसमें जहां299 अतिरिक्त अभ्यर्थी सफल हुए, वहीं 245 का जिला व कोटि बदल गया।

आयोग ने बुधवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी। आयोग ने इससे पहले स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए भाषा, गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी किया था। आयोग ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी का संशोधित नेट प्राप्तांक भी जारी किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162005