search

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन प्रतिबंधित चाकू बेचने पर ब्लिंकिट के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

LHC0088 1 hour(s) ago views 428
  

प्रतिबंधित चाकू ऑनलाइन बेचने पर ब्लिंकिट के खिलाफ केस दर्ज।



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पश्चिमी जिला पुलिस ने ई-कामर्स कंपनी ब्लिंकिट द्वारा अवैध आकार के घातक चाकू बेचे जाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, न सिर्फ उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है, बल्कि उसके वेयर हाउस में छापेमारी करके करीब 50 अवैध चाकू भी जब्त की है।

डीसीपी डी शरद भास्कर ने बताया कि हाल के दिनों में जिले में चाकूबाजी की जितनी भी प्रमुख वारदातें हुई हैं, उनमें शामिल हमलावरों में से कई ने इन्हीं अवैध चाकुओं का उपयोग किया था। पुलिस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए जायादातर आरोपितों ने ये घातक चाकू ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए ही मंगवाए थे। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आनलाइन पोर्टल्स की निगरानी शुरू की थी।

ऑनलाइन प्लेटफार्म्स की जांच के दौरान पुलिस ने ब्लिंकिट ऐप के जरिए एक स्टेनली नाइफ का आर्डर दिया। जब चाकू डिलीवर हुआ, तो वह सरकारी नियमों का सीधा उल्लंघन पाया गया। जहां ऐसे चाकू की ब्लेड की अधिकतम लंबाई 7.62 सेमी और चौड़ाई 1.72 सेमी होनी चाहिए थी, वहीं डिलीवर हुए चाकू के ब्लेड की लंबाई 8 सेमी और चौड़ाई 2.5 सेमी थी, जिसे कानूनन बिना लाइसेंस या अनुमति के रखना या बेचना अपराध है।

इसके बाद ख्याला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 15 फरवरी को दिल्ली के विभिन्न ब्लिंकिट स्टोरों पर छापेमारी की और 16 चाकू बरामद किए। इसके बाद 16 फरवरी को पुलिस टीम ने गुरुग्राम (हरियाणा) के फरुखनगर स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस में छापेमारी कर वहां से 32 और इसी प्रकार के अवैध चाकू बरामद किए।

उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना किसी बैकग्राउंड चेक या कानूनी मानकों को पूरा किए बिना घातक हथियारों की होम-डिलीवरी करना अपराधियों को शह देने के समान है। पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि पिछले कुछ महीनों में इस प्लेटफार्म से मानकों को नहीं पूरा करने वाले कुल कितने चाकू दिल्ली और आसपास के इलाकों में डिलीवर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार लाएगी नई ड्रोन नीति, तीन सदस्यीय समिति गठित, राजधानी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162157