फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा है कि निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों की हार देखकर झामुमो नेता बौखलाहट में हैं। झामुमो नेता मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे हैं।
प्रदीप वर्मा ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कहा कि उनकी पार्टी पावर का दुरुपयोग कर रही है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि झामुमो ने अपने कार्यालय से पार्टी के चुनाव चिह्न और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई।झामुमो को अगर इतना ही शौक था तो भाजपा की मांग मानते हुए दलीय आधार पर चुनाव कराने का निर्णय करना चाहिए था। त
कनीक के इस युग में झामुमो की सरकार ने राज्य की जनता को निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव कराने को बाध्य किया। राज्य सरकार पूरी तरह बूथ कैप्चरिंग की योजना तैयार रही है। अपराधियों को इस काम में पूरी तरह लगाया गया है।
भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। रांची में झामुमो प्रत्याशी की जीत के बाद तीन फ्लाईओवर निर्माण की घोषणा करना, नगर विकास विभाग को झामुमो का विभाग बताना जैसी घोषणाएं बयान पूरी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास है।
झामुमो नेता ने जिस प्रकार से राज्य के व्यापारियों के संबंध में बयान दिया, वह सीधे तौर पर धमकी है। दूसरी ओर विदेश दौरे में व्यापारी वर्ग के लोगों को सीएम के साथ जाना फिर ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात देना जैसे बातों का उल्लेख प्रलोभन ही है। प्रदीप वर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग को झामुमो के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करना चाहिए़।
यह भी पढ़ें- झारखंड HC ने सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड के सभी दोषियों को बरी किया, हजारीबाग कोर्ट का फैसला पलटा
यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा बजट सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो बोले- \“मतभेद लोकतंत्र की आत्मा, मनभेद लोकतंत्र को करता दुर्बल\“
यह भी पढ़ें- झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण, AI आधारित चिकित्सा प्रणाली होगी लागू |
|