search

कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! होली पर घर जाने के लिए रेलवे ने खोल दी 3 नई स्पेशल ट्रेनें, जोधपुर से गोरखपुर तक का सफर हुआ आसान

Chikheang 1 hour(s) ago views 206
  

बरेली जंक्शन पर रुकी त्रिवेणी एक्सप्रेस। जागरण



जागरण संवाददाता, बरेली। होली पर यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। उत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को चार और होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिनमें तीन का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। इससे होली पर दूर-दराज अपने घर जाने और वापस आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि नियमित ट्रेनों में पहले से ही सीट कंफर्म नहीं हो रही है। अब तक बरेली से होकर गुजरने वाली 20 से अधिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने बताया कि जोधपुर-गाेरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 5, 12, 19 और 26 मार्च को गुरुवार को और वापसी में गोरखपुर से 6, 13, 20 और 27 मार्च को प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 04829 जोधपुर से 16:15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 8:15 बजे बरेली और गोरखपुर 20:50 बजे पहुंचेगी और 04830 गोरखपुर से रात में 23:25 बजे चलकर सुबह 7:55 बजे बरेली और जोधपुर तीसरे दिन 3:00 पहुंचेगी।

श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल श्री गंगानगर से एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को और समस्तीपुर से तीन से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। 04731 श्री गंगानगर से 13:25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 5:47 बजे बरेली और समस्तीपुर 23:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04732 समस्तीपुर से 1:00 बजे चलकर 18:00 बजे बरेली और दूसरे दिन 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

इसके अलावा श्री गंगानगर-गोरखपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को और वापसी में गोरखपुर से 27 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। 04729 श्रीगंगानगर से 13:25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 05:47 बजे बरेली और गोरखपुर 16:30 बजे पहुंचेगी और वापसी में 04730 गोरखपुर से 19:30 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6:22 बजे बरेली और तीसरे दिन 02:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
लखनऊ-आनंद विहार एसी डबल डेकर का संचालन फिर शुरू

रेलवे ने घने कोहरे की वजह से बंद की गई ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इनमें कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से पहले ही चलाया जाने लगा है। इसमें आनंद विहार-लखनऊ एसी डबल डेकर भी है। इसके अलावा टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का भी सोमवार से नियमित संचालन शुरू हो गया है। इससे बरेली के यात्रियों को काफी राहत मिली है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 12583/84 आनंद विहार-लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर को घने कोहरे की वजह से दिसंबर से बंद कर दिया गया था। इसके संचालन की तिथि 28 फरवरी तय की गई थी लेकिन अब कोहरा न होने की वजह से इसका संचालन कई दिनों पहले मंगलवार से ही शुरू कर दिया गया है।

एसी डबल डेकर लखनऊ से प्रत्येक रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलती है और आनंद विहार से भी वापसी में इन्हीं दिनों में चलती है। वहीं टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का भी सोमवार से नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि यह ट्रेन अभी सप्ताह में चार दिन चल रही थी। इससे टनकपुर के अलावा बरेली के यात्रियों को भी प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक जाने में काफी राहत मिली है।
डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम का ठहराव डिगारू स्टेशन पर

उत्तर रेलवे ने 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का ठहराव पूर्वोत्तर रेलवे के डिगारू स्टेशन और 14309/14310 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर- योगनगरी ऋषिकेश का ठहराव सारंगपुर स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है।

इसमें अवध असम एक्सप्रेस का संचालन बरेली होकर होता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 15909 ट्रेन 18 फरवरी से अगले आदेश तक डिंगारू स्टेशन पर 19:33-19:35 बजे और 15910 का 1:58-02:00 बजे तक ठहराव होगा।




यह भी पढ़ें- बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी! बरेली-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, अब \“हवाई जहाज\“ जैसा होगा सफर!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164149