search

धर्म गुरु दलाई लामा के छोटे भाई नगारी रिंपोछे का निधन, तिब्बती समुदाय के लिए क्यों है बड़ी क्षति?

LHC0088 1 hour(s) ago views 819
  

धर्म गुरु दलाई लामा के छोटे भाई नगारी रिंपोछे।  



जागरण संवाद केंद्र, धर्मशाला। धर्म गुरु दलाई लामा के छोटे भाई नगारी रिंपोछे (तेनजिन चोग्याल) का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह एक प्रमुख तिब्बती आध्यात्मिक गुरु थे और तिब्बती प्रशासन के समर्थन में पूरी जिंदगी समर्पित की। नगारी रिंपोछे ने 1974 से 1976 तक तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। उनका निवास स्थान मैक्लोडगंज था, जहां उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षण बिताए।

नगारी रिंपोछे का निधन तिब्बती समुदाय के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, विशेष रूप से तिब्बती संस्कृति और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में। उन्होंने अपने जीवन में कई युवा तिब्बतियों को प्रेरित किया और तिब्बती संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
गत वर्ष दलाई लामा के बड़े भाई ने त्यागे थे प्राण

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दलाई लामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का निधन फरवरी 2025 में बंगाल के कलिम्पोंग में उनके आवास पर 97 वर्ष की आयु में हुआ था।  
तिब्बती समुदाय के लिए दुखद घटना

नगारी रिंपोछे का निधन तिब्बती समुदाय के लिए दुखद घटना है। उनकी शिक्षाएं और आध्यात्मिक दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनका जीवन तिब्बती संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आयरन फोलिक एसिड का बैच फेल होने के बाद 94,400 गोलियां जब्त, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर FIR होगी


यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया ट्रक ड्राइवर, वायरल वीडियो पर लिया एक्शन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162442