search

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में Adobe ने भारतीय छात्रों को दिया तोहफा, फ्री मिलेगा एप्स का सब्सक्रिप्शन

cy520520 1 hour(s) ago views 497
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Adobe ने

के दौरान भारतीय स्टूडेंट्स के लिए खास तोहफे का एलान किया है। कंपनी भारत में मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एनरोल्ड छात्रों के लिए नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने कई प्रोडक्ट और क्रिएटिविटी एप्स का फ्री एक्सेस देगी। इसके साथ ही कंपनी ने AI-फर्स्ट लर्निंग और सर्टिफिकेशन के लिए NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप का भी एलान किया है।
Adobe के खास एलान

AI Impact Summit 2026 के दौरान अमेरिकी टेक कंपनी Adobe ने एलान किया है कि वह अपने एआई पावर्ड प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी एप्स, Photoshop, Acrobat, और Firefly का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। यह ऑफर भारत के मान्यता प्राप्त हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एनरोल्ड छात्रों के लिए है। एडोबी ने इसे स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट बताया है। कंपनी का यह भी कहना है कि इस कदम से देश में एआई आधारित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को अतिरिक्त बल मिलेगा।

AI प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी एप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ छात्रों को सॉफ्टवेयर एक करिकुलम भी दिया जाएगा। इससे वे इन टूल्स का इस्तेमाल ठीक से कर पाएंगे। एडोबी का कहना है कि AI-फर्स्ट ऑफर, करिकुलम के साथ, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों के सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री में मिलेगा, जिनमें कंटेंट क्रिएटर लैब्स होंगी। इससे पहले सरकार ने बजट में भी ऐसा ही एलान किया था।
NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप

Adobe ने समिट में बताया कि उसने छात्रों को एआई लर्निंग कोर्स और सर्टिफिकेशन देने के लिए NASSCOM FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप भी की है। यह Adobe Digital Academy का एक्सटेंशन है।
Adobe स्टूडेंट सब्सक्रिप्शन प्लान

Adobe के सब्सक्रिप्शन पैकेज की बात करें तो भारत में स्टूडेंट्स के लिए पहले महीने इसकी कीमत 400 रुपये है। इसके बाद हर महीने 2714 रुपये देने होंगे। इस Creative Cloud Pro स्टूडेंट पैकेज में Photoshop, Illustrator, Premiere, Acrobat Pro, Adobe Express, Adobe Firefly, After Effects, InDesign, Lightroom, Adobe XD, Audition, Animate, Dreamweaver, InCopy, Lightroom Classic, Character Animator, Capture, Adobe Fresco, Bridge, Photoshop Express, Media Encoder, Lightroom Web, Acrobat Reader, Adobe Scan, and Fill & Sign जैसे प्रीमियम टूल्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल AI पावरहाउस बनेगा भारत, दिग्गज कंपनियों ने खोला पिटारा; अरबों डॉलर करेंगी निवेश Adobe द्वारा भारतीय छात्रों को मुफ्त AI टूल्स का एक्सेस देना, क्या देश में AI कौशल को बढ़ावा देगा?

हां, इससे छात्र सशक्त होंगे और AI विकास में तेजी आएगी। नहीं, यह मुख्य रूप से Adobe की व्यावसायिक रणनीति है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160146