search

टिकट काउंटर के पास ही स्क्रीन पर ट्रेनों की मिलेगी जानकारी, यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर भटकना नहीं पड़ेगा

LHC0088 1 hour(s) ago views 496
  

प्रतापगढ़ जंक्शन पर आरक्षण टिकट कार्यालय में ट्रेनों की जानकारी के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन। जागरण



संसू, जागरण, प्रतापगढ़। आरक्षण टिकट काउंटर पर अब टिकट के साथ यात्रियों को ट्रेनों के

बारे में पल- पल की जानकारी मिलेगी। उन्हें पूछताछ काउंटर की परिक्रमा नहीं करनी पड़ेगी। आरक्षण टिकट खिड़की के बगल एलईडी स्क्रीन का सेटअप कर दिया गया है। ट्रायल हो चुका है। होली के पर्व से पहले इसका संचालन शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तकनीकी टीम की नजर इस पर है।

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर दो दर्जन ट्रेनें गुजरती हैं। यहीं से दिल्ली और मुंबई के लिए भी ट्रेन बनती है। लगभग 5000 यात्रियों का आवागमन होता है। होली का पर्व नजदीक है। यात्रियों की भीड़ उमड़ेगी। ट्रेन की जानकारी करने के लिए पूछताछ काउंटर पर जाने से पहले ही टिकट खिड़की के पास ही मिल जाएगा। आरक्षण टिकट कार्यालय पर भी एलईडी स्क्रीन का सेटअप तैयार कर दिया गया है।

इससे यात्रियों को अब टिकट लेने के साथ ही बाहर ही ट्रेन की लोकेशन मिल जाएगी। उन्हें काफी सहूलियत मिलेगा। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। होली के पर्व के दौरान इस पहल से परदेसियों को काफी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि एलईडी स्क्रीन का सेटअप किए जाने से अब यात्रियों को ट्रेनों के लोकेशन के बार आसानी से जानकारी हो सकेगी। जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें- होली पर प्रतापगढ़ से चलेगी रिंग रोडवेज पर्व स्पेशल बसें, 4 जनपदों की करेगी परिक्रमा; यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत को रेलयात्री क्यों नहीं कर रहे पसंद? जबकि इस रूट की अन्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162514