search

रेलवे में लेवल-छह और सात के नए पदों पर भर्ती की तैयारी, रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल प्रबंधकों से मांगी है जानकारी

cy520520 2 hour(s) ago views 229
  

प्रयागराज रेलवे में लेवल 6 और 7 के पदों पर भर्ती की कवायद कर रहा है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में काम के बोझ को देखते हुए नए पदों के सृजन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत देश के सभी जोनल रेलवे से \“लेवल छह\“ और \“लेवल सात\“ के पदों को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी है। वर्तमान में इन पदों को बनाने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास विचाराधीन है।
आउटसोर्सिंग कार्यों की निगरानी को सुपरवाइजर

अब जोनल जोनल रेलवे को यह बताना होगा कि क्या लेवल छह और सात का काम फिलहाल बाहरी एजेंसियों से कराया जा रहा है। यदि हां, तो उनकी संख्या और उन्हें हटाने की ठोस वजह भी देनी होगी। रेलवे यह भी देख रहा है कि निचले स्तर (लेवल एक से पांच) पर होने वाले आउटसोर्सिंग कार्यों की निगरानी के लिए लेवल छह और सात के कितने सुपरवाइजरों की जरूरत है।
जोनल प्रबंधक इसी माह रिपोर्ट सौंपेंगे

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल प्रबंधकों को इसी महीने अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, ताकि वित्त मंत्रालय के साथ आगे की कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा बोर्ड ने सभी जोन से बोर्ड ने पिछले पांच वर्षों में शामिल किए गए नए इलेक्ट्रिक इंजनों और अन्य विद्युतीय संपत्तियों का डेटा मांगा है, ताकि इनके रखरखाव व संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जा सके।
इन पदों पर होगी भर्ती

लेवल छह में ज्यादातर \“ग्रुप सी\“ के सीनियर पद और जूनियर सुपरवाइजर शामिल होते हैं। इस स्तर पर सीधी भर्ती भी होती है और प्रमोशन के जरिए भी पद भरे जाते हैं। इसमें स्टेशन मास्टर, जूनियर इंजीनियर, कमर्शियल अप्रेंटिस, सीनियर सेक्शन कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर पैसेंजर गार्ड (अब सीनियर ट्रेन मैनेजर), रेलवे अस्पतालों में स्टाफ नर्स का पद शामिल है।
इन पदों पर भी होगी नियुक्ति

वहीं, लेवल सात में रेलवे के सबसे ऊंचे \“ग्रुप सी\“ (अराजपत्रित) पदों में से एक है। ये पद मुख्य रूप से वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के होते हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर, मुख्य टिकट निरीक्षक, चीफ कमर्शियल सुपरवाइजर, चीफ आफिस सुपरिटेंडेंट, सेक्शन आफिसर जैसे पद शामिल हैं। इन्हीं पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 47 दिनों का इंतजार खत्म, प्रयागराज एक्सप्रेस जंक्शन से नई दिल्ली चलने लगी है, यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत को रेलयात्री क्यों नहीं कर रहे पसंद? जबकि इस रूट की अन्य ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160176