search

बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत: ECHS देहरादून ने शुरू की दवाओं की होम डिलीवरी

Chikheang 2 hour(s) ago views 716
  

पूर्व सैनिक को दवा की होम डिलिवरी देता ईसीएचएस कर्मी



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और व्हाइट कार्ड धारकों को सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत संचालित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, देहरादून ने राज्य में पहली बार दवाओं की घर-घर आपूर्ति सेवा शुरू की है।

इस पहल के तहत गढ़ी कैंट के 91 वर्षीय आनरेरी सूबेदार मेजर प्रेम चंद ठाकुर और रायपुर के 76 वर्षीय आनरेरी कैप्टन सुरेंद्र सिंह क्षेत्री को उनकी दवाइयां सीधे उनके घर पर उपलब्ध कराई गईं। ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक देहरादून न केवल दून बल्कि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पौड़ी जिलों के लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

इसके अलावा, विकासनगर, रायवाला और क्लेमेनटाउन स्थित पॉलीक्लिनिक से रेफर मामलों को मिलिट्री हॉस्पिटल और सूचीबद्ध अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था भी यहीं से होती है। वर्तमान में पालीक्लिनिक में 1,49,052 लाभार्थी हैं, जिनमें 51,912 मुख्य लाभार्थी और 97,140 आश्रित शामिल हैं।

प्रतिमाह लगभग 850 से 950 मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार इस पहल के तहत नॉन-अवेलेबिलिटी (एनए) एवं एएलसी दवाओं की होम डिलिवरी की जा रही है। जो वरिष्ठ नागरिकों और प्राथमिकता श्रेणी के लाभार्थियों सहित पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ईसीएचएस देहरादून की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चार जिलों के 4000 किसानों की बल्ले-बल्ले, जापान की जायका एजेंसी ने बनाया तगड़ा प्लान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164688