search

पटना में सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण, पथ निर्माण सचिव ने कंपनियों को समय से पहले काम पूरा करने की दी हिदायत

LHC0088 2026-1-3 06:27:11 views 467
  

सचिव ने निर्माण कंपनियों को समय से पहले काम पूरा करने की दी हिदायत। फोटो-सोशल



राज्य ब्यूरो, पटना। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने शुक्रवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सड़क निर्माण की योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित निर्माण कंपनियों को निर्देश दिया कि कामगारों की संख्या बढ़ाएं और समय से पहले निर्माण कार्य को पूरा करें।

पथ निर्माण विभाग के सचिव ने नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, खगौल नेहरू पथ से अशोक राजपथ रूपसपुर नहर पथ की फोरलेनिंग, रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण योजना का निरीक्षण किया।

खगौल नेहरू पथ से अशोक राजपथ रूपसपुर नहर पथ 4 लेन के लिए 71.48 करोड़ रुपये प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसका का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य होना है, जिसकी लंबाई 6.90 किलोमीटर है। इस सड़क पर 1.20 किलोमीटर नाला निर्माण का कार्य, 0.70 किलोमीटर रिटेनिंग वाल एवं दो किलोमीटर जीएसबी का कार्य किया जा चुका है।

रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ नेहरू पथ (कुल लंबाई 2.70 किलोमीटर) के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण होना है। यहां राफ्ट फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है। लगभग 318.50 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति से इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर-नेवा (बिहटा-सरमेरा-पटना रिंग रोड) पथ (कुल लंबाई 10.50 किलोमीटर) का दो-लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण होना है। इसमें 2.10 किलोमीटर नाले का निर्माण का कार्य, 5.50 किलोमीटर जीएसबी एवं अर्थ वर्क का कार्य किया जा चुका है।

इस परियोजना के निर्माण हेतु 138.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पाटली पथ को नेहरू पथ से दानापुर की ओर सुदृढ़ संपर्कता प्रदान करने हेतु चल रहे पथ निर्माण कार्य का भी पथ निर्माण विभाग के सचिव ने स्थल निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ेगी सरकार, गांव से शहर तक तुरंत पहुंचेगी उत्पादन-बिक्री की सूचना

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान: 2651 मासूमों को मिली नई जिंदगी; इस साल 583 सर्जरी सफल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161492