सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के बाद पेपर देखतीं छात्राएं। जागरण
राजेंद्र शर्मा, मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईकूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कई चर्चित विषयों पर सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल आया कि भारत का कौन सा शहर इलेक्ट्रानिक राजधानी कहलाता है। विकल्प के रूप में चार उत्तर दिए गए थे। इनमें से एक का चयन परीक्षार्थियों को करना था। इनमें केरल, बंगलुरु हैदराबाद व पंजाब शामिल रहा। जबकि सही उत्तर बंगलुरु रहा।
जिले के 98 केंद्रों पर हो रही परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 77,270 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को सुबह और शाम को सभी केंद्रों पर परीक्षा है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह 8:30 से दोपहर 11:45 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा है।
पेपर में इस तरह के पूछे गए सवाल
सुबह की पाली में हुई सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कुल 70 अंकों की थी। इनमें से 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। हाई स्कूल की सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कई चर्चित घटनाओं। इतिहास नारी सशक्तिकरण वी चिपको आंदोलन आदि को लेकर सवाल पूछे गए। इनमें मुख्य रूप से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में पारित हुआ। इसका सही उत्तर वर्ष 1986 रहा। दूसरा सवाल था भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्य कार्य क्या है। इसका सही उत्तर करेंसी का निर्गमन रहा।
तीसरा सवाल था संसद, संविधान, कार्यपालिका व न्यायपालिका में से कौन सा भारत में सर्वोच्च है। इसका सही उत्तर संविधान रहा। महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के अनुसार कहां आरक्षण नहीं दिया गया है चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था। इसी तरह के कई अन्य सवाल भी परीक्षा में पूछे गए थे।
आसान रहा सामाजिक विज्ञान का पेपर
शहर के सिविल लाइंस स्थित हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर निकली छात्राओं का कहना था कि सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर काफी आसान आया। जिसमें इतिहास समेत विभिन्न विश्व व चर्चित मुद्दों पर सवाल पूछे गए। वहीं, मेरठ जिले में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा से 2279 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। |