search

साली की शादी में मची चीख-पुकार! जयमाल के वक्त गायब हुआ जीजा, सुबह इस हाल में मिला शव

cy520520 1 hour(s) ago views 993
  

उतरना गांव में आकाश का शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ व जांच करती पुलिस और मृतक आकाश का फाइल फोटो (इनसेट में)



संवाद सूत्र, सिलहरी/मूसाझाग (बदायूं)। साली की शादी समारोह से अचानक बाहर निकले युवक का शनिवार सुबह उतरना गांव के पास फंदे पर लटका शव मिला। सूचना मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई। युवक के स्वजन ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के गांव बिनौरा निवासी ओमपाल के पुत्र आकाश की शादी जिले के मूसाझाग क्षेत्र के गांव उतरना में हुई थी। शुक्रवार को उनकी साली नीरज की शादी थी। वह शाद में शामिल होने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए थे। शादी की सभी रस्मों में हंसी खुशी शामिल हुए।

स्वजन के अनुसार कभी नहीं लगा कि कोई तनाव या परेशानी है। लेकिन शादी वाले दिन जयमाल के रस्म के दौरान वह अचानक समारोह से बाहर चले गए। ससुर कुंवरपाल के अनुसार शराब पी हुई थी। उन सभी को लगा आसपास कहीं गए होंगे। लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आए।

सुबह करीब आठ बजे जब ग्रामीण निकले तो उन्होंने खेत के पास युवक का शव फंदे से लटका देखा। आकाश का शव दुपट्टे से पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था। जूते, मोजे, पेंट और बनियान पहन रखी थी जबकि नीले रंग की शर्ट वहीं पास में पड़ी थी। फंदे पर लटका शव, लेकिन उसके पैर पूरी तरह से जमीन को छू रहे थे।

यह देख स्वजन को आशंका हुई कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूसाझाग इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक आई नहीं है। रिपोर्ट आने पर आग की कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज: होली पर कटेंगे कनेक्शन! शाहजहांपुर में 516 करोड़ रुपये है बकाया
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161179