search

रोहतक के महम में सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

deltin33 Yesterday 23:26 views 784
  

रोहतक के महम में सड़क हादसा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, महम (रोहतक)। गांव बहलबा के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव बहलबा निवासी कुलदीप ने थाना महम में शिकायत देकर सड़क दुर्घटना में अपने पुत्र की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार 19 फरवरी को उनका बेटा देवेन्द्र अपने साथी प्रमोद के साथ मोटरसाइकिल पर महम से बहलबा जा रहा था। जब वे बहलबा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने कथित रूप से लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में देवेन्द्र और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल महम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

शिकायत में आरोप है कि दूसरी बाइक चालक निवासी महम की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474818