search

होलिका दहन पर चंद्रग्रहण: ठाकुर बांकेबिहारी दर्शन के समय में हुआ बड़ा बदलाव, नोट करें टाइमिंग

deltin33 1 hour(s) ago views 910
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। होलिका दहन पर इस बार चंद्र गहण है, इसलिए इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। ठाकुर जी सुबह सवा छह बजे से दर्शन देंगे, जबकि मंदिर के पट सुबह साढ़े आठ बजे बंद होंगे। इसी तररह शाम को आठ बजे से दस बजे तक दर्शन होंगे।
तीन मार्च को होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण

होलिका दहन के दिन तीन मार्च को चंद्रग्रहण शाम तीन बजे से 6.47 बजे तक रहेगा। ऐसे में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि तीन मार्च को ठाकुर जी के दर्शन सुबह 6.15 बजे से होंगे। शृंगार आरती सुबह 6.25 बजे होगी। साढ़े आठ बजे दर्शन बंद होंगे। इसी तरह शाम को साढ़े चार बजे के बजाए मंदिर आठ बजे खुलेगा। दस बजे तक ही ठाकुर जी दर्शन देंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474902