search

UK Board Exam: पहले दिन 635 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर ड्राइंग एंड पेंटिंग परीक्षा, नहीं आया नकल का मामला

cy520520 1 hour(s) ago views 945
  

ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा में राज्य में 12252 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, 11617 ने दी परीक्षा। प्रतीकात्म्क



जागरण संवाददाता, रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन इंटर में ड्राइंग एंड पेटिंग विषय की 30 नंबर की लिखित परीक्षा हुई। सुबह दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक परीक्षा हुई।

रामनगर ब्लाक में केवल दो ही विद्यालयों में ड्राइंग एंड पेटिंग विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड कार्यालय रामनगर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में भी 635 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस विषय में राज्य में कुल 12252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 11617 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।

हरिद्वार जिले में 7650 में से 433, देहरादून जिले में 1391 में से 54, टिहरी जिले में 196 में से तीन, पौड़ी जिले में 187 में से चार, चमोली जिले में 60 में से दो, रुद्रप्रयाग जिले में 142 में से दो, पिथौरागढ़ जिले में 114 में तीन, चंपावत जिले में 53 में से एक, बागेश्वर जिले में 29 में से तीन, नैनीताल जिले में 234 में से चार, ऊधमसिंहनगर जिले में 2039 में से 126 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तरकाशी जिले में किसी भी केंद्र में ड्राइंग एंड पेटिंग विषय की परीक्षा नहीं थी। अल्मोड़ा जिले में 156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी ने परीक्षा दी।


उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। किसी भी जिले से नकल का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम हुए शुरू, पहले पेपर में देहरादून में 54 छात्र-छात्राएं रहे अनुपस्थित
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161442