search

बदायूं हाईवे पर हादसा: बरातियों से भरी बस और रोडवेज की टक्कर में तीन की मौत, दस घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 575
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी के बांके बिहारी ला कालेज के सामने रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बरातियों से भरी एक बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बरातियों की मृत्यु हो गई, जबकि रोडवेज चालक समेत दस लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि बरातियों की बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
शाहजहांपुर के पटना बारेकला गांव में गई थी बरात

जिला कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भम्मन निवासी प्रेमपाल के बेटे की 21 फरवरी की शादी थी। शनिवार को बरात नगला भम्मन से जिला शाहजहांपुर के पटना बारेकला गांव में गई थी। विवाह संपन्न होने के बाद बरातियों की बस वापसी के लिए निकली थी। बारातियों की बस जब बरेली मथुरा हाईवे पर स्थित बांके बिहारी ला कालेज के सामने पहुंची की तभी कासगंज की ओर से आ रही एक रोडवेज बस में सामने से टक्कर मार दी।
धमाके के साथ हुई टक्कर से बरातियों में चीख पुकार मच गई

बरातियों की बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के साथ हुई टक्कर से बरातियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही उझानी और सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रेमपाल के रिश्तेदार किशन, सोनू और योगेश को मृत घोषित कर दिया।
ये हुए घायल

सुरेश बाबू, सत्यवीर, मुरारीलाल, अभिषेक, जीतू, मुन्नालाल, वासू, नक्षत्रपाल, राम सुशील और रोडवेज बस चालक प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बरेली-मथुरा हाइवे पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया तब यातायात सुचारू हो सका।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163867