search

साहब... सोलर प्लांट लगवाया, फिर भी देना पड़ रहा बिल; हापुड़ से सामने आया हैरान करने वाला मामला

LHC0088 1 hour(s) ago views 71
  

एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, हापुड़। साबह.. तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया था। प्लांट से मिलने वाली बिजली की खपत भी नहीं हो रही। इसके बाद भी बिजली का बिल देना पड़ रहा है। तीन बार वह अधिकारियों से शिकायत कर चुका है। मगर, समाधान आज तक नहीं हुआ।

यह शिकायत हापुड़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पन्नापुरी के अमित कुमार गर्ग ने अधिकारियों से की। इसके आलावा गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तहसील में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें जैसे अवैध कब्जा, भूमि विवाद, स्ट्रीट लाइट, सड़क गड्ढे, प्रदूषण और परिवारिक विवाद आदि सामने आए, लेकिन कुल मिलाकर निस्तारण की दर अपेक्षा से काफी कम रही, जिससे फरियादियों में हल्की निराशा भी झलकी।

हापुड़ तहसील में एसडीएम ईला प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपेक्षा से कम फरियादी पहुंचे। कुल दर्ज 12 शिकायतों में से केवल दो का ही मौके पर निस्तारण संभव हो सका।

वहीं, बाकी मामलों में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान आनंद विहार एम ब्लाक की बीना शर्मा, देवेंद्र शर्मा और राजकुमार ने ग्रीन बेल्ट में बने अस्थाई रास्ते पर असामाजिक तत्वों के लगातार आने-जाने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में हापुड़ विकास प्राधिकरण को पहले भी पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने रास्ते की तारबंदी कराने की मांग की। इसी तरह होशदारपुर के तेजेंद्र ने खतौनी में गलत हिस्सा दर्ज होने, पन्नापुरी मोहल्ला के रणवीर सिंह ने खराब स्ट्रीट लाइट, औरंगाबाद के लेखराज ने सरकारी चकमार्ग और नाली पर अवैध कब्जा, नई शिवपुरी के मनोज कुमार ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और बनखंडा के सुभाष चंद शर्मा ने गांव सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गढ़मुक्तेवर में मायूस लौटे फरियादी

गढ़मुक्तेश्वर में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की सुनवाई की। यहां कुल 28 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान हो गया। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि विभागीय अधिकारियों से सहानुभूति हो सकती है, लेकिन जनता के अधिकारों और उनकी परेशानियों को बिल्कुल अनदेखा नहीं किया जा सकता।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे, समय पर राहत न मिलने और चोरी के मामलों का खुलासा न होने जैसी शिकायतों पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। एक परिवारिक विवाद का मामला भी सामने आया, जहां बहू ने सास पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि सास ने बहू और बेटे पर पिटाई का अारोप लगाते हुए अपनी चोटें दिखाईं।

एसपी के निर्देश पर सीओ स्तुति सिंह ने दोनों पक्षों को सुनकर मौके पर ही विवाद सुलझा दिया। नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों, जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत न होने तथा अटसैनी गांव के एक किसान द्वारा सरकारी चकरोड तोड़ने की शिकायत भी दर्ज हुई। इस दौरान एसडीएम श्रीराम यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, डॉक्टर सरताज अहमद, ईओ पवित्रता त्रिपाठी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
धौलाना तहसील में भी सुनीं शिकायतें

धौलाना तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सात राजस्व विभाग, एक विद्युत विभाग और चार अन्य विभागों से संबंधित थीं। इनमें से केवल चार का मौके पर निस्तारण हो सका। उप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह और दिव्यांशी सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। धौलाना के अमित ने भूमि विवाद, दिनेश कुमार ने मकान के सामने फैक्ट्री से होने वाले प्रदूषण, शंकर ने भूमि विवाद, गीता ने अवैध संपत्ति, पिलखुवा की जयंती ने अवैध कब्जा, गगन प्रताप ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने और विजय राणा ने चक मार्ग खुलवाने की मांग की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164059