search

नवादा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, तिलक चढ़ाने जा रहे 3 लोगों की मौत

cy520520 1 hour(s) ago views 611
  

सड़क हादसे में 3 की मौत। (AI Generated Image)



संवाद सूत्र, मेसकौर (नवादा)। जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कटघरा गांव मोड़ के समीप शनिवार की देर रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

दुर्घटना एनएच-82 पर मंझवे-फतेहपुर सड़क मार्ग पर हुई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गयाजी जिले के रिवला गांव से अपने दोस्त की बहन के तिलक में नवादा जिले के अकबरपुर जा रहे थे।

इसी क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज रफ्तार में था। इसी क्रम में कटघरा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया, और करीब 20 फीट दूर खेत में जाकर गिरा।  

तीनों युवक में से एक भी हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवक के शव को कब्जे में लिया।
गयाजी जिले के रिवला गांव के रहने वाले थे तीनों

सीतामढ़ी थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है। तीनों युवक गयाजी जिले के रिवला गांव निवासी 20 वर्षीय प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार, 20 वर्षीय इंद्रन मांझी और 42 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी शामिल हैं।

घटनास्थल पर देखने से प्रतीत होता है कि तेज रफ्तार गाड़ी बिजली के खंभे में जाकर टकरा गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर अकबरपुर तिलक में जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके स्वजन को सौंप दिया गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- सुपौल में हाइवे पर दो बाइकों में टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत; 2 की हालत नाजुक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161655