search

आजमगढ़ में प्रेमी ने शादी से किया इन्कार, नाबालिग प्रेमिका ने फंदे से लटक कर दी जान

Chikheang 1 hour(s) ago views 133
  

आजमगढ़ में प्रेमी के इनकार पर नाबालिग ने दी जान, बिलरियागंज में हंगामा।  



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने फंदे से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। मामला ह‍िंंदू युवती और मुस्‍ल‍िम युवक से जुड़ा होने की वजह से प्रकरण की क्षेत्र में चर्चा है।     

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी दसवीं करने के बाद घर पर ही रहती थी, पिता बड़े बेटे के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में हैदराबाद में रहते है। किशोरी घर पर अपने मां और छोटी बहन-भाई के साथ रहती थी। किशोरी को पड़ोस के गांव में रहने वाले आटो चालक साकिब के साथ प्यार हो गया। पिछले एक साल से उसका चालक साकिब से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शनिवार को वह अपने प्रेमी साकिब से मिलने के लिए बिलरियागंज बाजार आई थी।  किशोरी ने साकिब से शादी करने का प्रस्ताव रखा, साकिब ने मना कर दिया। लेकिन शादी का दबाव बनाने पर नाराज साकिब ने बाजार में किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद नाराज किशोरी अपने घर पहुंची, दोपहर में घर पर कोई नहीं था।

किशोरी ने साड़ी का फंदे से लटकर जान दे दी, थोड़ी देर बाद छोटी बहन जब घर पहुंची तो लटका शव देख शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मां और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि मां की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166195