search

सराय काले खां से पहली बार यात्रियों को लेकर दौड़ी नमो भारत, 82 किमी लंबी दिल्ली-मेरठ की दूरी तय की 60 मिनट में

Chikheang Yesterday 21:56 views 495
  

सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से पहली बार चली नमो भारत ट्रेन में उत्साहित यात्री। विपिन शर्मा



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मेरठ में लोकार्पण के साथ ही रविवार को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत काॅरिडोर पर पहली बार परिचालन शुरू हुआ। सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से शाम छह बजे यात्रियों को लेकर पहली नमो भारत ट्रेन मेरठ के लिए दौड़ी।
बुराड़ी के अमित प्रजापति ने लिया पहला टिकट


यात्रा के लिए काउंटर से पहला टिकट बुराड़ी के अमित प्रजापति ने लिया तो वहीं टिकट वेंडिंग मशीन से पहला टिकट परतापुर की सिद्धि ने निकाला। मेरठ के लिए ट्रेन चलते ही उत्साहित यात्री झूम उठे। इसी के साथ सराय काले खां से मोदीपुरम तक की यात्रा एक घंटे के भीतर पूरी हुई।

  
पीएम ने किया उद्घाटन

दिल्ली-मेरठ नमो कारिडोर का न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन का करीब 55 किमी लंबा हिस्सा पहले से चालू था। सराय काले खां से न्यू अशोक नगर का करीब पांच किलोमीटर लंबा हिस्सा और मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का सेक्शन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह उद्घाटन किया।
थमेंगी दुर्घटनाएं और घटेगा प्रदूषण

इससे पहले तक मेरठ के लोगों को सड़क मार्ग से दिल्ली आने में ढाई से तीन घंटे लगते थे। वहीं अब एक तिहाई समय में ही लोग पहुंच सकेंगे। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए दिल्ली आने व जाने कुल मिलाकर लगभग चार घंटे का समय बचेगा। इससे जहां जाम से राहत मिलेगी, वहीं सड़कों पर भीड़ न होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और प्रदूषण भी घटेगा।

  यात्रा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन से पहला टिकट परतापुर की सिद्धि ने तो काउंटर से पहला टिकट बुराड़ी के अमित प्रजापति ने परिवार के साथ लिया। जागरण
बोले पहली बार सफर करने वाले यात्री


पहली बार नमो भारत ट्रेन से अपने गांव जा रहा हैं। बस से या दूसरे साधन से जाने में दो से ढाई घंटे लगते थे। अब घंटे भर के भीतर पहुंच जाउंगा।

-आरिश, रूहासा-मेरठ।

परिवार के साथ अपनी कार में दिल्ली घूमने आयी थी। जब सुना कि सराय काले खां से मोदीपुरम तक के लिए नमो भारत ट्रेन शुरू हुई है तो बेटा-बेटी को कार से घर भेजकर ट्रेन से वापस जाने का फैसला किया।

-अभिलाषा सिंह, मोदीपुरम।

मेरठ के लिए न्यू अशोक नगर से नमो भारत ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। पर अब सराय काले खां से इसके शुरू होने पर अतिरिक्त समय बचेगा। परिवार के साथ पहली बार इससे सफर करने जा रहा हूं।

-अमित प्रजापति, बुराड़ी (काउंटर से पहला टिकट)।

“मैं गुजरात से मेरठ पढ़ाई करने आयी हूं। वृंदावन दर्शन के लिए गई थी। दिल्ली आकर मेरठ जाना था। जल्दी पहुंचने के लिए नमो भारत से जाने का फैसला किया और स्टेशन पहुंची।“

-सिद्धि, परतापुर (वेंडिंग मशीन से पहला टिकट)।


यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर शुरू, सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82KM लंबे रूट पर दौड़ेंगी नमो भारत; क्या हैं खासियतें

यह भी पढ़ें- मेरठ में एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत और मेट्रो, योगी सरकार का इन्फ्रास्ट्रक्चर विजन हुआ साकार

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166344