search

मेक्सिको की सेना ने खूंखार ड्रग सरगना ओसेगुएरा को मार गिराया गया, जवाबी हिंसा के बीच कई राज्यों में बिगड़े हालात

deltin33 1 hour(s) ago views 706
  

मेक्सिको में बड़ी सैन्य कार्रवाई (फोटो- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको के सबसे खतरनाक और निर्दयी ड्रग माफियाओं में से एक, ओसेगुएरा (एल मेनचो) को एक बड़े सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया गया है। मैक्सिको की अपनी सैन्य खुफिया जानकारी के अलावा, यह छापा अमेरिकी अधिकारियों से मिली पूरक जानकारी के आधार पर मारा गया था।

मैक्सिकन सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने एक अभियान में शक्तिशाली ड्रग लॉर्ड नेमेसियो \“एल मेनचो\“ ओसेगुएरा को मार गिराया है, ओसेगुएरा के अलावा छह संदिग्ध कार्टेल बंदूकधारी मारे गए और तीन सैनिक घायल हो गए।

जिसके बाद जलिस्को और पड़ोसी राज्यों में भारी हिंसा भड़क उठी है। जवाबी हमलों और सड़कों पर की गई घेराबंदी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बाजार और सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद कर दिया है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया और कहा कि केंद्र सरकार राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय में है।
अमेरिकी दबाव के बीच कार्रवाई

यह छापेमारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा मैक्सिको पर अमेरिका में नशीले पदार्थों, विशेष रूप से फेंटानिल की तस्करी को रोकने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच हुई है। ट्रंप ने बार-बार मैक्सिकन निर्यात पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, यह तर्क देते हुए कि शीनबाम ने मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।
बड़ी उपलब्धि

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने इस ऑपरेशन का स्वागत किया और ओसेगुएरा को सबसे खूनी और निर्दयी ड्रग सरगनाओं में से एक बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
नागरिकों से घरों में रहने की अपील

रविवार को हिंसा भड़कने के बाद सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में, अमेरिकी विदेश विभाग ने मेक्सिको के बड़े हिस्सों में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों से अगली सूचना तक अपने घरों में ही सुरक्षित रहने का आग्रह किया।

कनाडा ने भी जलिस्को, गुरेरो और मिचोआकन राज्यों में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी और विस्फोटों का हवाला देते हुए कुछ क्षेत्रों के लिए यात्रा चेतावनी जारी की है। हिंसा के चलते अमेरिकी और कनाडाई एयरलाइंस ने मेक्सिको जाने वाली दर्जनों उड़ानें रद कर दीं।

ज्ञात हो कि ओसेगुएरा, जिसका उपनाम “एल मेनचो“ था, सिनालोआ कार्टेल के संस्थापकों, जोकिन एल चापो गुजमैन और इस्माइल जाम्बाडा की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए सबसे बड़े मैक्सिकन ड्रग तस्करों में से एक है। दोनों इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में जेल की सजा काट रहे हैं।
15 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक देने की पेशकश

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ओसेगुएरा अमेरिकी अधिकारियों द्वारा वांछित था, जिन्होंने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने की पेशकश की थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने 2022 में एल मेनचो पर अमेरिका में आयात के लिए फेंटानिल के निर्माण और वितरण के प्रयास का नेतृत्व करने का आरोप लगाया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475372