search

जम्मू में डेटिंग ऐप के जरिए जाल में फंसाकर की शादी, फिर जेवरात लेकर भागा; आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का भी आरोप

Chikheang 1 hour(s) ago views 512
  

डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर धोखा आपत्तिजनक तस्वीरें की वायरल।



जागरण संवाददाता, जम्मू। डेटिंग ऐप के माध्यम से दोस्ती, फिर प्रेम संबंध और शादी के बाद धोखा देने व उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का एक मामला सामने आया है। कोलकाता की रहने वाली एक युवती ने जम्मू के एक युवक पर शादी करने के बाद धोखा देने, जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार होने और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है।

युवती ने इस संबंध में जम्मू के वूमेन सेल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसकी दोस्ती जम्मू निवासी युवक से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। युवक उस समय कोलकाता में एक निजी बैंक में कार्यरत था।

बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए और बाद में दोनों ने शादी कर ली। युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक का व्यवहार बदल गया और उसके परिवार ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। परिवार का कहना था कि युवती उनके समुदाय की नहीं है और बिना दहेज दिए शादी अस्वीकार्य है।

युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसके जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर कोलकाता से फरार हो गया। इसके अलावा उसने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच कर अपने दोस्तों को भेजे, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़िता वर्तमान में जम्मू में रह रही है और न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही है। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166488