search

सुल्तानगंज का नाम होगा अजगैवीनाथ धाम: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, केंद्र और राज्य दोनों गंभीर

deltin33 1 hour(s) ago views 973
  

सुल्‍तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम करने के ल‍िए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ज्ञापन सौंपते नगर सभापति राजकुमार गुड्डू।



संवाद सूत्र,  अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि निर्माणधीन अगुवानी अजगैबीनाथ धाम गंगा पुल से एक शहरी एप्रोच पथ का निर्माण अति शीघ्र शुरू किया जाएगा। सभापति ने कहा कि यह परियोजना नगर क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

नगर सभापति ने यह भी बताया कि सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम करने की पहल बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों स्तर पर तेज कर दी गई है। शहरवासियों और श्रद्धालुओं की मांगों को देखते हुए, अतिशीघ्र नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नगर विकास और श्रावणी मेला पर ध्यान

राजकुमार गुड्डू ने कहा कि नगर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर उपमुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्ष श्रावणी मेला को विशेष महत्व दिया जाएगा और इसे पहले से अधिक व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और शहर के नामांतरण की प्रक्रिया से स्थानीय अर्थव्यवस्था और धार्मिक महत्व दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञापन सौंपा और भावनाएं व्यक्त कीं

रविवार को नगर सभापति ने उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर शहरवासियों की भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर क्षेत्र के संपूर्ण विकास, अगुवानी पुल से अजगैवीनाथ मंदिर तक एप्रोच पथ के निर्माण और सुल्तानगंज शहर का नामांतरण शामिल था।
धार्मिक महत्व और श्रद्धालुओं की संख्या

अजगैवीनाथ धाम गंगा तट पर स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है। वर्ष भर यहाँ श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है, विशेष रूप से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर (झारखंड) में जलार्पण करते हैं।

नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद ने 19 जून 2024 को सामान्य समिति की बैठक में सुल्तानगंज शहर और स्टेशन के नामांतरण का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया था और इसे संबंधित सरकार एवं विभाग को भेजा गया। अब प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद शहर और स्टेशन का नाम अजगैवीनाथ धाम किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475525