search

नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन का विस्तार: अप्रैल में होगा तीन परियोजनाओं का शिलान्यास

deltin33 1 hour(s) ago views 65
  

नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन के विस्तार का शिलान्यास अप्रैल में होगा।



जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एमएमआरसी) एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार की तीनों परियोजना ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़की रेलवे स्टेशन (2.6 किमी), सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन (11.56 किमी) और सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 (7.5 किमी) तक विस्तार का शिलान्यास एक साथ अप्रैल में कराया जाएगा। यह संकेत सोमवार को एनएमआरसी एमडी एवं प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने दे दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि शिलान्यास को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। दो रूट को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय (महुआ) से अनुमति मिल चुकी है। तीसरा रूट सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट का एक्वा विस्तार का प्रस्ताव महुआ को भेजा जा चुका है। एक माह में इसकी भी अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले नालेज पार्क-5 तक एक्वा मेट्रो विस्तार था, लेकिन आरआरटीएस का रूट प्रस्तावित होने से मेट्रो को सेक्टर-4 ग्रेनो वेस्ट तक लेकर जाएंगे। यहां आरआरटीएस कनेक्ट हो जाएगी।

यदि आरआरटीएस अपनी परियोजना नहीं बनाती तो इसी मेट्रो को आगे नालेज पार्क-5 तक लेकर जाएंगे। वहां इसे आरआरटीएस से लिंक करेंगे। इससे नोएडा, दिल्ली के लोगों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

तीनों मेट्रो रूट का शिलान्यास एक साथ करने का मकसद है कि परियोजनाओं को समय पर पूरा कराया जा सके। दो रूट का टोपो ग्राफी और स्वायल टेस्टिंग का काम प्रक्रिया में है। महुआ से फाइल होते ही तीसरे रूट की डिटेल ड्राइंग डिजाइन तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बनेगा जनपद का दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस, प्रक्रिया तेज   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475836