search

लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज-इफ्तार के बाद अब हनुमान चालीसा पाठ, पुलिस से छात्रों की झड़प

cy520520 1 hour(s) ago views 642
  

लखनऊ विश्वविद्यालय के टैगोर लाइब्रेरी के सामने हनुमान चालीसा पढ़कर जर्जर भवन को बंद करने के समर्थन में शिक्षार्थी दल के छात्र।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी भवन के दरवाजे को सील किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। दो दिनों से आंदोलित प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस से छात्रों की झड़प भी हुई।

छात्र प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि हम लोग शान्ति पूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, फिर भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मना करने लगे। छात्र कैंपस की सड़क पर नमाज और इफ्तारपार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर विश्व हिन्दू परिषद ने भी कुलसचिव डा. भावना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है।

विवाद की पूरी डिटेल यहां पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय में दरवाजा सील करने को लेकर छात्र गुट आमने-सामने, नमाज करने वालों पर कार्रवाई की मांग   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556